Headlines

Jabalpur cruise accident: बगरी डैम हादसे की एक और तस्वीर वायरल, मौत भी न कर पाई मां-बेटे को जुदा; रो पड़े यूजर्स


मां की ममता कैसी होती है, ये शब्दों में नहीं समझाया जा सकता, ये तो बस महसूस की जाती है . जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि मां अपने बच्चे के लिए आखिरी सांस तक ढाल बनकर खड़ी रहती है . तेज तूफान के बीच जब क्रूज पानी में पलटा और जिंदगी की डोर टूटने लगी, तब भी एक मां ने अपने 4 साल के मासूम को सीने से ऐसे चिपकाकर रखा जैसे मौत से भी उसे बचा लेगी . जब दोनों की बॉडी बाहर निकाली गई, तो वो मंजर हर किसी की आंखें नम कर गया. मां और बच्चा अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उसकी बाहों में बच्चा ऐसे सुरक्षित लग रहा था मानों अभी बोल पड़ेगा.

बरगी डैम में दर्दनाक हादसा

दरअसल, जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज राइड के दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया . देखते ही देखते हालात इतने खराब हो गए कि क्रूज असंतुलित होकर पानी में पलट गया और डूब गया. इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ के साथ चमत्कार हुआ और वे सुरक्षित रूप से बाहर निकल बच गए. इस हादसे में कई लोग सवार थे, जिनमें एक मां और उसका 4 साल का बच्चा भी शामिल था.

तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें

आखिरी पल तक बच्चे को सीने से लगाए रही मां

हादसे के बाद जब रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की और पानी से शवों को बाहर निकाला, तो एक तस्वीर ने सबको अंदर तक हिला दिया. मां ने अपने बच्चे को सीने से कसकर पकड़ा हुआ था, मानो उसे हर खतरे से बचाने की कोशिश कर रही हो. ये दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं. ये सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि मां की ममता की वो तस्वीर थी जो दिल में हमेशा के लिए बस जाती है. इतना ही नहीं, जब शव को पानी से बाहर निकाला तो मध्यप्रदेश के मंत्री राकेश सिंह भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो

सोशल मीडिया पर छलका दर्द

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए. कोई लिख रहा है “मां सच में भगवान का रूप होती है” तो कोई कह रहा है “अपनी जान देकर भी बच्चे को नहीं छोड़ा”. कई यूजर्स ने इस दृश्य को जिंदगी का सबसे दर्दनाक और सच्चा उदाहरण बताया. ये हादसा लोगों को झकझोर गया है और हर किसी को ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि मां का प्यार सबसे अनमोल होता है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *