पुणे में नाबालिग से रेप और हत्या का मामला गरमा गया है. इस बीच इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार (02 मई) को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 3 साल की बच्ची का 65 साल के व्यक्ति ने शोषण किया. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाया जाएगा. इसके साथ ही सीएम ने ये भी भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलवाई जाएगी.
पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया, ”पुणे के नसरापुर में यह घटना शुक्रवार (01 मई) शाम को हुई. जिसके बाद हमने आरोपी को कुछ ही समय में गिरफ्तार कर लिया. 65 साल के आरोपी पर 1998 और 2015 में भी POCSO एक्ट के केस रजिस्टर्ड हैं. आरोपी का पहले से ही क्रिमिनल रिकॉर्ड है. हमने POCSO एक्ट के तहत यह मामला भी दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रहे हैं.”
तरबूज से मौत मामले में बड़ा खुलासा! दिमाग-दिल और आंतें हो गई थीं हरी, जहर दिए जाने की आशंका
रेप और हत्या की घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित
रेप और हत्या की इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया, ”उग्र गांववालों से हमने बात की. ग्रामीणों ने कल (01 मई) रात और आज (02 मई) सुबह रास्ता रोककर प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा. लोग इस मामले में जल्दी न्याय चाहते हैं. हमने भी गांव के लोगों को समझाया और सहयोग करने की मांग की, जिसके बाद ग्रामीण मान गए और प्रदर्शन खत्म किया.”
खून से लथपथ मिली थी बच्ची की लाश
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब दोपहर में बच्ची लापता हो गई और उसके परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया. ढूंढने के दौरान ही बच्ची की क्षत-विक्षत और खून से लथपथ लाश मिली. इसके बाद इलाके के सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर आरोपी बुज़ुर्ग उस छोटी बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए दिखा, जिससे पुलिस को उसकी पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने में मदद मिली.
BMC में जन्म प्रमाणपत्र पर फर्जीवाड़ा, 87 हजार से ज्यादा पत्र होंगे रद्द; किरीट सोमैया का दावा
