Headlines

रामपुर: कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफे से ढाबा संचालकों की बढ़ी मुश्किलें, ग्राहक भी नाराज


यूपी के रामपुर में अंतरराष्ट्रीय हालात और बढ़ती महंगाई का असर अब आम लोगों की थाली तक पहुंच चुका है. रामपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने ढाबा और होटल संचालकों की कमर तोड़ दी है. हालात ऐसे हो गए हैं कि कारोबार चलाना मुश्किल होता जा रहा है, वहीं ग्राहक भी महंगे खाने को लेकर नाराज नजर आ रहे हैं.

रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र में जिला अस्पताल के पास स्थित ‘राधा राधा सैनी’ नाम का शाकाहारी ढाबा लंबे समय से लोगों के बीच लोकप्रिय है. यहां दूर-दूर से लोग खाने के लिए आते हैं, लेकिन अब कमर्शियल गैस के बढ़ते दामों ने ढाबा संचालकों की चिंता बढ़ा दी है.

गैस के दाम बढ़ने से ढाबा संचालकों की मुश्किलें बढ़ीं

ढाबा संचालक मुकेश सैनी का कहना है कि गैस के दाम बढ़ने के कारण खर्च लगातार बढ़ रहा है, जबकि ग्राहकों की संख्या पर भी असर पड़ रहा है. लागत कम करने के लिए अब वे सुबह 5 बजे ही ढाबे पर पहुंचकर तंदूर में ज्यादातर सब्जियां तैयार कर लेते हैं, ताकि गैस की खपत कम हो सके.

गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर मायावती ने जताई चिंता, कहा- पेट्रोल और डीजल बढ़ने की भी आशंका

ढाबा संचालकों की आमदनी पर असर

उन्होंने बताया, ”फिलहाल खाने के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, लेकिन अगर गैस की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो मजबूरी में रेट बढ़ाने पड़ेंगे. वहीं, जब भी कीमत बढ़ाने की बात होती है तो ग्राहक नाराज होकर ढाबे से चले जाते हैं, जिससे आमदनी पर भी असर पड़ रहा है.”

‘सुबह जल्दी आकर तंदूर पर खाना बनाने की मजबूरी’

ढाबा संचालक ने आगे कहा कि कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से बहुत परेशानी हो रही है. सुबह जल्दी आकर तंदूर पर खाना बनाना पड़ता है ताकि गैस बचाई जा सके. अभी तक हमने खाने के दाम नहीं बढ़ाए हैं, लेकिन अगर ऐसे ही रेट बढ़ते रहे तो हमें भी मजबूरी में कीमत बढ़ानी पड़ेगी. पहले जैसी कमाई नहीं रही, अब तो बस किसी तरह गुजारा चल रहा है.

गैस के दाम बढ़ने से छोटे कारोबारियों के सामने संकट

कमर्शियल गैस की बढ़ती कीमतों ने छोटे कारोबारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है. अगर जल्द राहत नहीं मिली, तो इसका असर न सिर्फ कारोबार पर बल्कि आम जनता की जेब पर भी साफ तौर पर देखने को मिलेगा. 

‘आपदा को अवसर न बनाए सरकार…’, LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर AIMIM का आया बयान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *