Headlines

IPL 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम मुंबई इंडियंस! 9 मैच में सिर्फ 2 जीत; ये 5 हैं जिम्मेदार


Mumbai Indians, IPL 2026: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से लगभग बाहर हो चुकी है. भले ही आधिकारिक रुप से टीम एलिमिनेट नहीं हुई है, लेकिन अब एमआई का प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन सा दिख रहा है. टीम ने 9 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 2 में जीत हासिल की है. टीम के पास 4 प्वाइंट्स हैं. यहां से मुंबई को 5 मैच और खेलने हैं. 

अगर टीम बाकी सभी 5 मैच भी जीत लेती है, तो उनके पास 14 प्वाइंट्स ही हो पाएंगे और इतने प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ में जगह बनाना लगभग नामुमकिन है. वैसे तो पूरी टीम ही इस खराब प्रदर्शन की जिम्मेदार है, लेकिन हम आपको टीम के 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो वाकई में खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने चाहिए. 

1- सूर्यकुमार यादव 

लिस्ट में सबसे पहला नाम स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का आता है. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्या ने अब तक इस सीजन के 9 मैचों में 20.33 की औसत से सिर्फ 183 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है. सूर्या का बल्ला खामोश होने का मतलब टीम का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप होना है. 

2- हार्दिक पांड्या 

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या सीजन में बैटिंग, बॉलिंग और कप्तानी तीनों ही चीजों में फ्लॉप दिखे हैं. बैटिंग करते हुए उन्होंने 8 पारियों में 20.85 की औसत से सिर्फ 146 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 फिफ्टी भी नहीं निकली है. वहीं बॉलिंग करते हुए सिर्फ 4 विकेट चटकाए हैं. 

3- जसप्रीत बुमराह 

मुंबई के लिए खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह भी शामिल हैं. 9 मैच खेल चुके बुमराह ने सिर्फ 03 विकेट चटकाए हैं. शुरुआती 5 मैचों में बुमराह एक भी विकेट नहीं ले सके थे. बुमराह के फ्लॉप होने से टीम का बॉलिंग डिपार्टमेंट बहुत कमजोर नजर आया. 

4- तिलक वर्मा

टीम के लिए मिडिल ऑर्डर में ठहरकर बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर तिलक वर्मा भी इस सीजन कुछ खास नहीं कर सके हैं. तिलक ने अब तक 9 मैचों की 9 पारियों में 24.12 की औसत से 193 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल हैं. अगर शतक को हटा दिया जाए तो उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 93 रन ही बनाए हैं. 

5- दीपक चाहर 

दीपक चाहर ने सीजन में एमआई के लिए 3 मैच खेले, जिसमें वह सिर्फ 1 ही विकेट चटका सके हैं. इसके साथ उन्होंने 13.38 की खराब इकॉनमी से रन खर्च किए हैं. खराब प्रदर्शन के चलते वह टीम में लगातार जगह भी नहीं बना पा रहे हैं. 

 

यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स टीम के नए मालिक, इस परिवार के पास 75% हिस्सेदारी; जानें कितनी है कुल कीमत



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *