Headlines

HPBOSE 12th Result 2026: कल आएगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जान लें चेक करने का आसान तरीका


हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) से 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार 4 मई को खत्म होने की उम्मीद है. अगर सब कुछ ठीक रहा तो 4 मई को सुबह 11 बजे सीनियर सेकेंडरी (12th) क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. परीक्षार्थी ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट में सब्मिट करना होगा, जिसके बाद वे मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे.

कॉन्फ्रेंस के बाद होगा रिजल्ट का ऐलान

जानकारी के मुताबिक, रिजल्ट की घोषणा धर्मशाला स्थित बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जाएगी. इस दौरान बोर्ड अधिकारी पासिंग पर्सेंटेज, परीक्षा में शामिल छात्रों की संख्या, सफल उम्मीदवारों का आंकड़ा और टॉपर्स की लिस्ट शेयर करेंगे. गौरतलब है कि इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

पिछले वर्ष यानी 2025 में हिमाचल बोर्ड 12th बोर्ड एग्जाम का ओवरऑल रिजल्ट 83.16% प्रतिशत दर्ज किया गया था, जिसमें लड़कियों का दबदबा रहा था. इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12th परीक्षाओं के लिए कुल 81411 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. बोर्ड एग्जाम का आयोजन 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक करवाया गया था. अब इन स्टूडेंट्स एवं उनके अविभावकों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है, जो कल खत्म हो जाएगा.

पास होने के लिए कितने मार्क्स जरूरी?

हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं. इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा.

यह है रिजल्ट देखने का तरीका

हिमाचल बोर्ड से 12वीं का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. सोमवार को रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इस लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकेंगे. 

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां रिजल्ट्स वाले सेक्शन में रिजल्ट का लिंक मिलेगा.
  • यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद सब्मिट का बटन दबाएं.
  • रिजल्ट तुरंत आपके सामने आ जाएगा.

ये भी पढ़ें: स्कूल से पीजी तक बेटियों की बढ़त; पढ़ाई में अब लड़कियां आगे, नई पीढ़ी बदल रही तस्वीर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *