दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए मौसम का मिज़ाज इस बार बारिश और तेज हवाओं से काफी सुवाहना बना हुआ है. आमतौर पर मई की शुरूआत दिल्ली-एनसीआर के लिए लू भरी रहती है और गर्म हवाओं से लोगों की हालत खराब हो जाती है. इस बार भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं, हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान का दौर बना हुआ है. इससे लोगों को गर्मी में बड़ी राहत मिल रही है.
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. पिछले 24 घंटों में दिल्ली के कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलीं, जिसकी गति 46 किमी/घंटा तक पहुँच गई और बारिश के साथ गरज-चमक हुई. इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई.
किस मौसम में AC खाता है सबसे ज्यादा बिजली? सच जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश
कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?
IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज सोमवार को 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. आसमान में आज बादल छाएं रहेंगे. सुबह या दोपहर से पहले के समय में हल्की बारिश का अनुमान है, जिसके साथ गरज/बिजली कड़कने और कभी-कभी तेज़ सतही हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी/घंटा रहने का अनुमान है और झोंकों के साथ हवा की गति 70 किमी/घंटा तक जा सकती है. मौसम विभाग ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान, धूल भरी आंधी और बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ और ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है.
अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली -एनसीआर के लिए तेज तूफान और ओलावृष्टि का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों को ‘ऑरेंज’ अलर्ट के तहत रखा गया है. रेड अलर्ट का मतलबव है बहुत तेज बारिश, आंधी-तूफान, हीटवेव या भारी नुकसान की संभावना. ऐसे में लोगों को घर के अंद रहने और गैर-जरूरी यात्रा टालने की सलाह दी जाती है. वहीं, ऑरेंज अलर्ट का मतलब है तेज हवा, मध्यम से भारी बारिश, बिजली गिरने की संभावना रहती है. इसके साथ ही बदलते मौसम को देखते हुए दिल्ली के निवासियों को स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मौसम का अचानक हमला! बारिश हो या लू, फोन की ये सेटिंग ऑन करते ही मिलेगा लाइव अलर्ट
