Headlines

तमिलनाडु में ऑटो ड्राइवर ने हिला दी सिसायत, इस शख्स ने छुड़ाए बड़े-बड़े सूरमाओं के पसीने, हर जगह हो रही तारीफ


तमिलनाडु की सियासत में इस बार ऐसा उलटफेर देखने को मिला है जिसने हर किसी को चौंका दिया है. एक आम ऑटो ड्राइवर से नेता बने K. Vijay Dhamu ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए. रॉयापुरम सीट से चुनाव लड़ते हुए उन्होंने न सिर्फ जीत हासिल की बल्कि वर्षों से जमी सियासी पकड़ को भी हिला कर रख दिया. ये जीत सिर्फ एक सीट की नहीं बल्कि उस सोच की जीत है जिसमें आम आदमी अब सीधे सत्ता के दरवाजे तक पहुंच रहा है.

कैसे पलटी सियासत?

दरअसल, K. Vijay Dhamu ने Royapuram सीट पर Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के टिकट पर चुनाव लड़ा. उन्होंने 55,000 से ज्यादा वोट हासिल किए और करीब 14,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. इस जीत ने एक समय के मजबूत गढ़ को पूरी तरह हिला दिया. आपको बता दें कि विजय धामू आम ऑटो ड्राइवर हैं और अब चुनाव जीतकर विधायक बने हैं.

दिग्गजों को मिली करारी हार

इस मुकाबले में D. Jayakumar जैसे दिग्गज तीसरे स्थान पर खिसक गए, जो अपने आप में बड़ा झटका माना जा रहा है. वहीं Subair Khan दूसरे स्थान पर रहे लेकिन वो भी Dhamu की लहर को रोक नहीं पाए. इससे साफ है कि जनता अब नए चेहरों को मौका देने के मूड में है.

जमीनी जुड़ाव बना सबसे बड़ी ताकत

K. Vijay Dhamu ने खुद को एक आम आदमी के तौर पर पेश किया. वो लंबे समय तक Vijay के संगठन Vijay Makkal Iyakkam से जुड़े रहे. उनकी यही जमीनी पकड़ और लोगों के बीच की पहचान उन्हें भीड़ से अलग बनाती है.

विजय फैक्टर ने किया कमाल

Vijay की बनाई पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam ने इस चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया. उनकी रणनीति ने स्थानीय उम्मीदवारों को मजबूती दी और जनता के बीच सीधा कनेक्शन बनाया. यही वजह है कि पार्टी 100 सीटों के आंकड़े के पार जाती दिखाई दे रही है.

जनता ने क्यों चुना Dhamu?

रॉयापुरम की जनता, जिसमें मछुआरे और मजदूर वर्ग बड़ी संख्या में हैं, ने Dhamu के वादों पर भरोसा जताया. उन्होंने बंदरगाह सुधार, मछुआरों के लिए योजनाएं और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया, जो सीधे लोगों की जिंदगी से जुड़े हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो

बदलती राजनीति का संकेत

ये जीत सिर्फ एक उम्मीदवार की नहीं बल्कि तमिलनाडु की बदलती राजनीति का बड़ा संकेत है. जहां पहले दो पार्टियों का दबदबा था, अब वहां नए विकल्प तेजी से उभर रहे हैं. और इस बदलाव का चेहरा बन गए हैं K. Vijay Dhamu.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *