Hindi Panchang, 16 August 2026: आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी दूर्वा विनायक चतुर्थी है. दूर्वा भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय है और इसे अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं. गणेश जी को विघ्नहर्ता और बुद्धि-विवेक के देवता माना गया है, इसलिए इस दिन उनकी पूजा करने से जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने और कार्यों में सफलता प्राप्त होने की कामना की जाती है.
–
16 अगस्त का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 16 August 2026)
- तिथि – चतुर्थी (15 अगस्त 2026, शाम 5:28 बजे से 16 अगस्त 2026, शाम 4:52 बजे तक)
- वार – रविवार
- नक्षत्र – हस्त
- योग – साध्य, सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि, रवि योग
- सूर्योदय – सुबह 5:52 बजे
- सूर्यास्त – शाम 7:00 बजे
- चंद्रोदय – सुबह 9:24 बजे
- चंद्रास्त – रात 9:03 बजे
- चंद्र राशि – कन्या
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
- सुबह का शुभ समय – सुबह 7:29 से 9:08 बजे
- दोपहर का लाभ समय –दोपहर 2:08 से 3:48 बजे
- शाम का अमृत समय – शाम 3:48 से 5:28 बजे
- दिन का चर समय – सुबह 9:08 से 10:48 बजे
राहुकाल और अशुभ समय
- राहुकाल – शाम 5:28 से 7:00 बजे
- यमगण्ड काल –दोपहर 12:28 से 2:08 बजे
- गुलिक काल – दोपहर 3:48 से 5:28 बजे
ग्रहों की स्थिति – 16 अगस्त 2026
- सूर्य – कर्क राशि
- चंद्रमा – कन्या राशि
- मंगल – मिथुन राशि
- बुध – कर्क राशि
- गुरु – कर्क राशि
- शुक्र – कन्या राशि
- शनि – मीन राशि (वक्री)
- राहु – कुंभ राशि
- केतु – सिंह राशि
16 अगस्त का राशिफल
- मेष: दिन सकारात्मक रहेगा. घर में अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा होगा. व्यापार में लाभ मिलेगा और सेविंग्स बढ़ाने पर ध्यान देंगे.
- वृषभ: दिन ऊर्जावान रहेगा. सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. पिता से मतभेद हो सकता है. सरकारी योजना का लाभ मिलेगा, लेकिन बचत खर्च हो सकती है.
- मिथुन: खर्चों पर नियंत्रण रखें. प्रेमी पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते हैं. व्यापार बेहतर चलेगा, लेकिन शौक-मौज पर अधिक खर्च से बचें.
- कर्क: सावधानी बरतें. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है, लेकिन सरकारी काम में रुकावटें रहेंगी.
- सिंह: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में लाभ होगा, लेकिन बड़े जोखिम से बचें.
- कन्या: कामकाज की परेशानियां बुद्धिमानी से सुलझा लेंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे. प्रॉपर्टी खरीदते समय दस्तावेजों की जांच जरूर करें.
- तुला: दिन सावधानी से बिताएं. वाहन चलाते समय सतर्क रहें. आलस्य और लापरवाही से बचें, जोखिम भरे फैसले नुकसान दे सकते हैं.
- वृश्चिक: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुरानी परेशानी दूर हो सकती है. वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है.
- धनु: भाग्य का साथ मिलेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और खोई वस्तु वापस मिल सकती है. खान-पान और मन को नियंत्रित रखें.
- मकर: दिन अच्छा रहेगा. परिवार में बातचीत से मामले सुलझाएं. संपत्ति लाभ के योग हैं. नौकरी में बॉस की बातों को नजरअंदाज न करें.
- कुंभ: सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. संतान से खुशखबरी मिल सकती है. भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग हैं. पार्टनरशिप में लाभ होगा.
- मीन: व्यापारियों के लिए दिन शानदार रहेगा. आर्थिक तनाव कम होगा. उधार दिया धन वापस मिल सकता है. पड़ोस के विवाद से दूर रहें.
हरा, नारंगी, पीला
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
