आंवला नवमी पर पूजा के साथ-साथ अपने मूलांक के अनुसार खास चीजों का दान करें. इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और किस्मत चमकने लगती है.

किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोग आंवला नवमी पर गुड़ और तांबे के बर्तन का दान करें. इससे मान-सम्मान और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है.

2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोग इस शुभ दिन पर चावल, दूध या सफेद मिठाई का दान करें. यह उपाय मानसिक शांति और सुख-समृद्धि लेकर आता है.

जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, वे आंवले के फल, पीले वस्त्र या चने की दाल का दान करें. इससे रुके हुए काम बनने लगते हैं और सौभाग्य बढ़ता है.

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों को इस दिन जरूरतमंदों को कंबल, काले तिल या छाते का दान करना चाहिए. इससे जीवन के अचानक आने वाले संकट टल जाते हैं.

किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोग हरी मूंग, हरे फल या हरे कपड़ों का दान करें. यह छोटा सा उपाय करियर और व्यापार में नई तरक्की के रास्ते खोलता है.

6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों के लिए आंवला नवमी पर घी, दही, इत्र या सफेद वस्त्र का दान करना बेहद शुभ रहेगा. इससे घर में खुशहाली और वैभव बना रहता है.

जिनका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, वे इस दिन सतनाजा या किसी गरीब को गर्म कपड़े दान करें. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन शांत रहता है.

8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोग आंवला नवमी पर सरसों के तेल, काली उड़द या लोहे की वस्तु का दान करें. इससे शनि देव की कृपा मिलती है और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होता है.

9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोग इस पावन अवसर पर मसूर की दाल, लाल फल या लाल वस्त्र का दान करें. यह उपाय साहस बढ़ाता है और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है.
Published at : 18 Nov 2026 07:25 AM (IST)
