रुपाली गांगुली के शो अनुपमा का नया प्रोमो हाल ही में मेकर्स ने रिलीज किया है. शो में देखने को मिलेगा कि अनुपमा एक बार फिर से गोवा पहुंच चुकी है और दिग्विजय का कैफे संभाल रही है.हालांकि, कैफे ओपनिंग के पहले दिन ही अनुपमा को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.
क्योंकि, जब अनुपमा कैफे को फिर से चालू करने के लिए एक-एक चीज ठीक कर रही होगी तो उसे कई मुश्किल फैसले लेने पड़ेंगे. हालांकि, दिग्विजय को अनुपमा का कोई भी फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आने वाला.इसकी वजह से दिग्विजय का गुस्सा अनुपमा पर फूटने वाला है और वो उसे काफी खरी-खोटी सुनाने वाला है.
अनुपमा को उसकी औकात दिखाएगा दिग्विजय
उसके बाद ये देखना मजेदार होगा कि आखिर कहानी क्या मोड़ लेती है.शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिलेगा कि सावी कैफे ओपन करने के बाद सबसे पहले अनुपमा बोर्ड पर मैन्यू लिखने वाली है. उसके बाद जब वो सफाई और बाकी की चीजें करने लगेगी, उसी दौरान बंकू सोफे से गिर जाएगा.
अनुपमा उससे पूछेगी कि तुम गिरे कैसे. तभी उसे पता चलेगा कि कैफे में जो फर्नीचर है उसका कंडीशन ठीक नहीं है. कोई सोफा खराब हो चुका है, तो किसी बेंच की लकड़ियां बेकार हो गई हैं. बंकू से अनुपमा कहेगी कि उसे ये सारे फर्नीचर आज भी बदलने पड़ेंगे.
इस कैफे को अनुपमा प्रोफेशनल तरीके से चलाना चाहती है. क्योंकि इसके जरिए ही वो कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले सकती है. वहीं, दूसरी तरफ दिग्विजय को इस रेस्टोरेंट में बेटी की यादें नजर आती है. वो नहीं चाहता है कि उस रेस्टोरेंट में कुछ भी बदले. सब जैसा है वैसा का वैसा ही रहे. य
ही वजह होगा कि उसे ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आएगी कि अनुपमा फर्नीचर बदलने के लिए कह रही है. वो अनुपमा से कहेगा कि यहां कुछ भी नहीं बदलेगा.यहां तक कि अनुपमा ने जो मैन्यू बोर्ड पर लिखा होगा, दिग्विजय उसे भी मिटा देगा. वो कहता है कि सावी कभी भी इस तरह से मैन्यू नहीं लिखती थी.वो अनुपमा से कहता है कि अगर कैफे चलाना तो तो जैसे सावी चलाती थी वैसे चलाइए. वरना मैं किसी और को ढूंढ लूंगा. अनुपमा को समझ नहीं आएगा कि वो आगे क्या करे.
ये भी पढ़ें:-Asha Bhosle Death: दादी आशा भोसले के जाने का गम सहन नहीं कर पा रही हैं जनाई भोसले, रो-रोकर हुआ बुरा हाल
