Headlines

Batwara 1947 Box Office Day 1: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ करेगी दमदार ओपनिंग? दोपहर 2 बजे तक 1 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन


Batwara 1947 Box Office Collection Day 1 LIVE Updates: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ आज थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर रही है, इसके लाइव आंकड़े आप यहां देखें

 ‘बंटवारा 1947’  बॉक्स ऑफिस डे 1

  • दोपहर 1 बजे तक 1.13 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.
    मॉर्निंग शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 9.0% है.
बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 1 1.13 करोड़ (दोपहर 2 बजे तक के आंकड़े) 9.0%
कुल कलेक्शन  1.13 करोड़  

नोट: फिल्म के ओपनिंग डे के फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद आएंगे. 

 ‘बंटवारा 1947’ की कितनी हुई है एडवांस बुकिंग? 
 ‘बंटवारा 1947’ की  एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक

  • फिल्म के पहले दिन के लिए 65 हजार 391 टिकटों की प्री सेल हुई है और इसने बिना ब्लॉक सीटों के 1.76 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री सेल की कमाई 4.21 करोड़ रुपये रही है.

कितने करोड़ की ओपनिंग मिलेगी

  • ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 5-7 करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है. ये प्रीडिक्शन पिंकविला ने किया है.

‘बंटवारा 1947’  के साथ थियेटर्स में इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ भी रिलीज हुई है. दोनों फिल्में मोस्ट अवेटेड हैं और दोनों की चर्चा जबरदस्त है. ट्रेड मार्केट में ऐसी चर्चा तेज है कि इमरान हाशमी की फिल्म ज्यादा कलेक्शन करेगी और इसका असर सनी देओल की फिल्म पर पड़ेगा.

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के बारे में
राजकुमार संतोषी की डायरेक्ट की गई इस  फिलम में सनी देओल, प्रीति जिंटा के साथ शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस ने इसे बनाया है. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसका क्लैश इमरान हाशमी की आवारापन 2 से हुआ है. 

 

Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है ‘बंटवारा 1947’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *