Headlines

Batwara 1947 Live Update: ‘बंटवारा 1947’ एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 8 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन


सनी देओल की ‘गदर 2’, ‘जाट’ और ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म किया था. वहीं अब एक्टर ‘बंटवारा 1947’ से टिकट खिड़की पर गर्दा उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे भी लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इसके बाद से ही इस फिल्म को लेकर हाईप सातवें आसमान पर पहुंच चुका है. इस बीच फिल्म की फर्स्ट डे के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. जानते हैं ‘बंटवारा 1947’ ने प्री टिकट सेल में कितना कलेक्शन कर डाला है.

‘बंटवारा 1947’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर डाली है कमाई (Batwara 1947 Advance Booking Day 1 Live Updates)

  • सैकनिल्क के मुताबिक ‘बंटवारा 1947’ के बुधवार दोपहर 3 बजे तक 3157  शो के लिए 13 हजार 186 टिकटों की प्री सेल हुई है.  
  • इसी के साथ इस फिल्म ने फिलहाल एडवांस बुकिंग से बिना ब्लॉक सीटों के 43.81 लाख की कमाई कर डाली है.
  • जबकि ब्लॉक सीटों के साथ ये फिल्म ने प्री टिकट सेल में 1.45 करोड़ कमा लिए हैं.
बंटवारा 1947 एडवांस बुकिंग डे 1 टिकट सेल शोज
हिंदी 2डी फॉर्मेट  19 हजार 816 (बुधवार साढ़े 8 बजे तक)  3546
बिना ब्लॉक सीटों के साथ कलेक्शन 55.51 लाख रुपये  
ब्लॉक सीटों के साथ कलेक्शन  1.6 करोड़  

ये भी पढ़ें:-ओटीटी पर रहा ब्लॉकबस्टर शो, फिर क्यों बनाई गई ‘मिर्जापुर द मूवी’? फरहान अख्तर ने बताई असल वजह

स्टेट वाइज एडवांस बुकिंग कितनी रही है? 

  • सैकनिल्क के डाटा के मुताबिक ये फिल्म  दिल्ली में बिना ब्लॉक सीटों के 12.54 लाख के बुकिंग कलेक्शन के साथ सबसे आगे है.
  • इसके बाद महाराष्ट्र में फिल्म ने 8.69 लाख रुपये की प्री सेल की है.
  • वहीं तीसरे नंबर पर राजस्थान है यहां इसने 4.58 लाख की बुकिंग दर्ज की गई है
  • जबकि गुजरात में इसने प्री सेल में 4.66 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
  • वहीं उत्तर प्रदेश ने एडवांस बिक्री में 2.94 लाख रुपये हुई है.

नोट:- अभी फिल्म की रिलीज में दो दिन बचे हैं. इस दौरान एडवांस बुकिंग में जबरदस्त तेजी आने की उम्मीद है.

बंटवारा 1947 के बारे में
‘बंटवारा 1947’ के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं. इस पीरियड ड्रामा में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फ़िल्म भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है. ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसी के साथ इसका क्लैश इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से होगा. 

ये भी पढ़ें:- ‘वोटर लिस्ट से कट गया नाम’, बोले प्रकाश राज, प्रशासन ने कहा- ‘गलत हैं एक्टर के आरोप’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *