Headlines

BB20: आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी, उदिति ने बताया क्यों हुआ ब्रेकअप?


सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का लेटेस्ट एपिसोड सोमवार को स्ट्रीम किया गया, जिसमें काफी कुछ देखने के लिए मिला. घर में माहौल भी काफी गरम था लेकिन इस वीक की शुरुआत घरवालों के बीच प्यार से हुई. वो पिछला भुलाकर आपस में बातें करते और चीजें शॉर्ट आउट करते हुए नजर आए. साथ ही इस हफ्ते के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया भी हुई, जिसमें 10 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए.

इतना ही नहीं, आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग डेटिंग पर चुप्पी तोड़ी और उदिति सिंह ने पहली बार ब्रेकअप पर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड के समय में उनके और बॉयफ्रेंड के बीच काफी झगड़े हुए थे जब उनका ब्रेकअप हो गया. इसके पीछे की वजह का भी उन्होंने खुलासा किया. वहीं, आम्रपाली ने कहा कि निरहुआ उनकी शादी करवाना चाहते हैं.

निरहुआ संग डेटिंग पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी   

निरहुआ दिनेश लाल यादव संग अपनी दोस्ती को लेकर आम्रपाली कहती हैं, ‘भोजपूरी इंडस्ट्री में जब मैं आई तो मेरी पहली दोस्ती दिनेश जी के साथ हुई और हमारी दोस्ती ऐसी है कि 10 लोगों के बीच मुझे कुछ कहना होगा तो उनसे कुछ कहना नहीं होगा. बस मैं उनकी ओर देखूंगी और वो समझ जाएंगे. फिर हंसने लगेंगे.’

निरहुआ संग डेटिंग को लेकर कहती हैं, ‘लोगों को लगता है कि हम डेट कर रहे हैं. उन्होंने मुझे कई बार समझाया कि शादी कर लो. लड़कों को बहुत आसान लगता है कि शादी कर लो. उनको ये समझ नहीं आता है कि हमें सब कुछ छोड़कर कहीं और जाना पड़ता है, जो हमने बनाया है.’

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर’ सीजन 4 पर श्वेता त्रिपाठी ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- ‘लिखाई चालू है’

उदिति सिंह ने बताया क्यों हुआ ब्रेकअप?

उदिति सिंह ने आसिफ के साथ गार्डन में टहलते हुए ब्रेकअप पर बात की और कहा, ‘मेरे लिए मेरा ब्रेकअप ब्लैसिंग्स की तरह था. मेरा पूरा करियर, पूरी लाइफ सब कुछ बदल गया और हमने ना लॉकडाउन में साथ में बैड लिया. हमने नोवा लिया. उसको लेकर बहुत लड़ाइयां हुई. कोविड था तो हम दोनों को ही सफाई को लेकर बहुत ही वो थे. मेरे तरीके अलग, उसके अलग. वो डोमिनेंट था कि आपको नहीं था. क्योंकि ऐज गैप काफी था 10 साल का. वो मेरे लिए हर चीज ये बोलता था कि आप नहीं कर पाओगे. आपको नहीं आता. पार्टनर ही डीमोटवेट कर रहा है. वो कहते हैं ना जब मिलने नहीं होना हो तो हर बात पर लड़ाई होती है और जब मिलना होता है तो सब अच्छा होता है. सब ऐसा था.’

गुल्लू की वजह से कनिका और उदिति को मिली एक और लाइफ

गुल्लू लगातार दो हफ्तों से घर कैप्टेन हैं. इस लिहाज से बिग बॉस ने उन्हें स्पेशल पावर दी और 2X रूम में बुलाया. उनके लिए 2 नंबर कमरे का भी दरवाजा खोल दिया. इस दौरान उन्हें एक लाइफ गंवने वाले कंटेस्टेंट्स और 80 प्रतिशत राशन का ऑप्शन दिया साथ ही 120 प्रतिशत राशन के साथ किसी की भी एक लाइफ वापस ना मिलने का ऑप्शन दिया तो इस पर गुल्लू ने 80 प्रतिशत राशन के साथ ही कनिका और उदिति को एक-एक लाइफ वापस दिलाई, जिसके बाद अब उनके पास भी दो-दो लाइफ आ गई हैं.

एक लाइफ वाले केंटेस्टेंट्स की लिस्ट में रीति तिवारी, आसिफ खान और यंग डीएसए का नाम भी शामिल था.

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 चौथी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म, 24 दिनों में कमाया 267% प्रॉफिट

इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस ने घर में नॉमिनेश का टास्क करवाया, जिसमें पेयर बनाया और उन्हें फैसला लेकर एक को नॉमिनेट करना था. पहला पेयर आम्रपाली दुबे-रीति तिवारी का था, जिन्हें नॉमिनेशन टास्क में भेजा था, तो इस दौरान वो किसी भी डिस्कशन पर नहीं पहुंच पाए थे और इस वजह से इस हफ्ते के लिए दोनों ही नॉमिनेट हो चुके हैं. फिर माही विज-अरिश्फा खान साथ जाते हैं और इस दौरान माही खुद को नॉमिनेट करती हैं. स्काउट और आसिफ खान साथ गए और इस दौरान स्काउट ने खुद को नॉमिनेट किया.

इसके बाद काजी तौकीर और उदिति सिंह गए और इस बीच दोनों ही नॉमिनेट हो जाते हैं. फिर अमन गांधी और कनिका मान साथ गए थे. वो दोनों ही नॉमिनेट होते हैं. लव गिल, मैरी कॉम और यंग में से तीनों नॉमिनेट हो जाते हैं. इस हफ्ते के लिए आम्रपाली, रीति, माही, स्काउट, काजी, उदिति, अमन, कनिका, यंग और मैरी कॉम नॉमिनेट होते हैं, जिसे कम वोट मिलेगा उसकी एक लाइफ खत्म हो जाएगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *