सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों खूब ड्रामा, बहस और एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है. शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बदलते रिश्ते और नए ट्विस्ट दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं.
इसी बीच खबर सामने आ रही है कि शो से अमन गांधी का सफर अब खत्म हो गया है. अमन गांधी को बिग बॉस 20 के घर से बेघर हो गए हैं.
बिग बॉस 20 से अमन गांधी का सफर खत्म
बता दें, ‘बिग बॉस 20’ में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए लगभग सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड थे. सिर्फ आम्रपाली दुबे और मनीष गोयल इस नॉमिनेशन से बाहर रहे. मनीष को हाल ही में शो में एंट्री लेने की वजह से नॉमिनेशन से छूट मिली थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमन गांधी को सबसे कम वोट मिलने के चलते शो से बाहर होना पड़ा है. अमन गंदी का सफर लगभग 43 दिनों का रहा. इनके खेल के बारे में बात करें तो इन्हें बैगन और बिन पेंदे का लोटा जैसे टैग भी घर में मिल चुका है. अपने फायदे के लिए वो कभी इधर कभी उधर ही घूमते रहे. इससे पहले वीकेंड के वार पर सलमान खान भी अमन गांधी को समझा चुके थे की इनका अपना कोई अकेले का गेम नहीं है.
हालांकि, अमन के एविक्शन को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
🚨Breaking🚨 #AmanGandhi has been Evicted from the #BiggBoss20 House!!
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) October 16, 2026
नकुल दुल का हुआ था एविक्श
वहीं, इससे पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल दुल को भी शो से बाहर होना पड़ा था. दरअसल, बिग बॉस के घर में नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई हो गई थी. शो के नियमों का उल्लंघन करने के चलते मेकर्स ने नकुल को घर से बेघर कर दिया था.
मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान आसिफ खान को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं.
