Headlines

BJP विधायक का विवादित बयान, बोले- ‘वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान जाओ’


महाराष्ट्र के मुंबई में सायन-कोलीवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजेपी विधायक कैप्टन आर. तमिल सेल्वन के नेतृत्व में सायन-कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई. रैली में 500 से ज्यादा लोग शामिल हुए. रैली के दौरान विधायक तमिल सेल्वन ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम पर जोर देते हुए कहा, “अगर इस देश में रहना है तो ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ बोलना होगा, नहीं तो पाकिस्तान चले जाओ.”

रैली में नागरिकों और BJP कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए. रैली के दौरान पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी पुख्ता रहे.

यह भी पढ़ें: न बेंच है, न पानी! ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके

बीजेपी विधायक का बयान वायरल 

बीजेपी विधायक कैप्टन आर. तमिल सेल्वन का स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया पाकिस्तान चले जाओ वाला बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल है. जिस पर प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. विपक्ष ने इसे भड़काऊ और गलत बयान बताया है. उनका आरोप है कि इस तरह से एक समुदाय विशेष को टारगेट किया जा रहा है. जबकि देश में सब भाई-चारे से रह रहे हैं.

महाराष्ट्र में धूम-धाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

इससे पहले मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने तिरंगा फहराया और राज्य के साथ-साथ सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस दौरान सभी से राज्य की प्रगति में योगदान की अपील की और 2047 में विकसित भारत का संकल्प दोहराया. वहीं सरकार में अन्य मंत्रियों व नेताओं ने अपने-अपने इलाकों में ध्वजारोहण किया. सभी शहरों और कस्बों में तिंरगा यात्राएं निकालीं गयीं.

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण के बाद अपना भाषण दिया, जिसमें विकास और लोगों से देश के लिए योगदान देने की अपील की. उन्होंने बताया कि एक करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके साथ ही  2047 में विकसित भारत का संकल्प दोहराया.

यह भी पढ़ें: नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *