Headlines

BMC में जन्म प्रमाणपत्र पर फर्जीवाड़ा, 87 हजार से ज्यादा पत्र होंगे रद्द; किरीट सोमैया का दावा


मुंबई में जन्म प्रमाणपत्रों को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है. इस मामले में कुल 87,149 जन्म प्रमाणपत्रों को रद्द करने की तैयारी की गई है. BMC के जन्म प्रमाणपत्रों मामले में कुल 87,149 जन्म प्रमाणपत्रों को रद्द करने की तैयारी की गई है. बीजेपी नेता किरिट सौम्या का आरोप है कि ये प्रमाणपत्र बीएमसी के पुराने और बंद हो चुके एसएपी सिस्टम के जरिए अवैध रूप से जारी किए गए, अब तक 4 हेल्थ ऑफिसर को निलंबित किया जा चुका है.

जुलाई 2025 से घोटाले को उजागर कर रहे किरीट सोमैया 

इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया लगातार सक्रिय हैं. उन्होंने बताया कि वह जुलाई 2025 से इस घोटाले को उजागर करने में लगे हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी और जांच के आदेश देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीएमसी कमिश्नर का धन्यवाद भी किया.

सोमैया ने बताया कि बीएमसी ने 1 जनवरी 2016 से सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्ट पोर्टल को अपनाया था. इसके बावजूद कुछ स्वास्थ्य अधिकारियों ने कथित तौर पर पुराने एसएपी सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए जन्म प्रमाणपत्रों का गलत तरीके से रजिस्ट्रेशन और री-रजिस्ट्रेशन किया. वहीं आंकड़ों पर नजर डाले तो, साल 2024 में 30,507, साल 2025 में 48,705 और साल 2026 में 7,135 जन्म प्रमाणपत्र दोबारा दर्ज किए गए. 

मुंबई के पवई में हिट-एंड-रन का मामला, BMC के मजदूरों को रौंदकर टेंपो चालक फरार, 3 गंभीर घायल

BMC मेयर ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया 

इस मामले में कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है. अब तक 4 स्वास्थ्य अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है. कई वार्डों के मेडिकल ऑफिसर्स ने पुराने एसएपी-नागरिक पंजीकरण प्रणाली में बिना अनुमति के बदलाव किए, जबकि यह काम सीआरएस पोर्टल के जरिए होना चाहिए था. साल  2024 से 2026 के बीच जहां एसएपी सिस्टम में 87,149 एंट्री की गईं, वहीं सीआरएस पोर्टल पर सिर्फ 33,772 आधिकारिक एंट्री दर्ज हैं.

बीएमसी मेयर रितु तावड़े और किरीट सोमैया ने इसे ‘राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला’ बताया है. उनका कहना है कि इन फर्जी प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल अवैध घुसपैठियों को कानूनी पहचान देने के लिए किया गया हो सकता है. इस मामले में आज शाम किरिट सौम्या आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाएंगे.

महाराष्ट्र: 4 लोगों की मौत के मामले में बड़ा अपडेट, FDA का खुलासा, तरबूज में नहीं पाई गई मिलावट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *