Headlines

Boyfriend Falls at Girlfriend’s Feet: ट्रेन पकड़ने जा रही रूठी लैला को मनाने के लिए पैरों में गिरा मजनू, पहुंच गई पुलिस; देखें वीडियो


Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्यार का एक अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है. वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका के पैरों में गिरकर उसे मनाता हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो महाराष्ट्र के मुंबई शहर के बोरीवली रेलवे स्टेशन का है.  कई लोग इसे “सच्चा प्यार” बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे मजाक की नजर से भी देख रहे हैं.  हालांकि, यह पूरी घटना असल में क्यों हुई, इसकी पुष्टि अभी तक किसी आधिकारिक सूत्र ने नहीं की है. 

वीडियो में क्या दिख रहा है?

वायरल वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि लड़की ट्रेन पकड़ने जा रही थी और वो अपने प्रेमी से रूठी हुई थी. इसी बीच लड़का उसके पीछे स्टेशन पर पहुंच गया और उसे मनाने के लिए उसके पैरों में गिर गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़का जमीन पर लेटा हुआ है और लड़की के पैरों को पकड़े हुए है, मानो वो उसे कहीं जाने से रोकने की कोशिश कर रहा हो. धीरे-धीरे यह तमाशा देखने के लिए स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा होने लग, भीड़ बढ़ती देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच जाते हैं. 

यह भी पढ़ेंः Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 

लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो पर लोगों के कमेंट भी काफी दिलचस्प हैं. कुछ लोगों को ये सच्चा प्यार लगा, तो किसी ने इसे “गहरा प्रेम” और “गजब का प्रेम” कहा. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे प्रेमी को दंडवत प्रणाम करना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए. एक यूजर ने कहा कि ये सच्चा प्यार लग सकता है, लेकिन अगर लड़की रूठ गई है तो उसे प्यार से समझाना चाहिए, न कि उसके पैरों के नीचे गिर जाना चाहिए.  एक और कमेंट में लिखा गया कि लड़कियों का प्यार पाने के लिए ज्यादा पैसा कमाना जरूरी है, और ये सब सिर्फ फिल्मों में ही अच्छा लगता है, असल जिंदगी में पैसा कमाना ज्यादा जरूरी है.  एक कमेंट में तो यहां तक कहा गया कि लड़की को शायद अभी सच्चे प्यार की कीमत का पता नहीं है और वक्त ही बताएगा कि आगे क्या होता है.  कुल मिलाकर इस वीडियो पर लोगों की राय बंटी हुई है, कुछ इसे प्यार का सबूत मान रहे हैं तो कुछ इसे सिर्फ एक दिखावा.  

यह भी पढ़ेंः VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *