कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित सेंट क्लेयर फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने बड़े लेवल पर सुरक्षा अभियान शुरू किया.
कनाडा के विपक्ष के नेता पियरे पोइलिवरे ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि टोरंटो में सेंट क्लेयर फेस्टिवल पर साल्सा प्रोग्राम के दौरान हुई गोलीबारी की खबर सुनकर वह स्तब्ध हैं. उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
पियरे पोइलिवरे ने कहा कि पुलिस को इस बेगुनाह लोगों के मौत के लिए जिम्मेदार अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाना चाहिए. उन्होंने इस घटना को बेहद दुखद और चिंताजनक बताया. कनाडा की संसद के सदस्य लेस्ली चर्च ने भी इस हिंसक घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि अपने समुदाय में इस तरह की हिंसा की खबर सुनकर वह बेहद भयभीत हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग आर्लिंगटन और सेंट क्लेयर इलाके के आसपास हैं, वे एरिया से दूर रहें और पुलिस के आदेशों का पालन करें. लेस्ली चर्च ने पीड़ितों, उनके परिवारों और घायलों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. साथ ही उन्होंने टोरंटो पुलिस और आपातकालीन सेवाओं में लगे कर्मचारियों के कामों की सराहना की.
Shocked to hear of the shooting at the Salsa on St. Clair Festival in Toronto.
Our prayers are with the families of the two individuals who passed away, and we hope for a full recovery for those injured.
May the police find the monster responsible for this innocent loss of life…
— Pierre Poilievre (@PierrePoilievre) July 12, 2026
ये भी पढ़ें: होर्मुज बंद होने के बाद भड़का अमेरिका, ईरान पर किए ताबड़तोड़ अटैक, तेहरान ने कतर-बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें
टोरंटो पुलिस ने क्या बताया?
टोरंटो पुलिस के अनुसार, घटना के बाद उप प्रमुख फ्रैंक बैरेडो ने सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और विनोना ड्राइव स्थित कमांड पोस्ट से मीडिया को जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए 6 लोगों की पहचान की गई है, जबकि दो लोगों को मृत घोषित किया गया है. पुलिस ने यह भी बताया कि संदिग्धों की तलाश और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है. अधिकारियों ने कहा कि घटना से जुड़ी अधिक जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी. गोलीबारी की घटना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया, लेकिन लोगों से अब भी उस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है.
गोलीबारी की घटना कब हुई?
गोलीबारी की घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में लोग सेंट क्लेयर फेस्टिवल में शामिल होने पहुंचे थे. स्पॉन्सर के अनुसार, साल्सा ऑन सेंट क्लेयर कार्यक्रम पिछले 22 सालों से हर साल आयोजित किया जाता है. यह फेस्टिवल लैटिन कल्चर, म्यूजिक, डांस और अलग-अलग तरह के फूड का जश्न मनाने के लिए फेमस है और इसमें हजारों लोग शामिल होते हैं. शनिवार शाम को भी लोग म्यूजिक और डांस का आनंद ले रहे थे. शाम में सड़कें लोगों से भरी हुई थीं और माहौल मस्त था. इसी दौरान अचानक गोलीबारी की घटना हुई, जिससे पूरे इलाके में भगदड़ मच गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है. घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं हो सकी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी.
ये भी पढ़ें: ‘उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी’, अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
