Headlines

Car Windscreen Defogger Tips: कार की विंडस्क्रीन पर छाई धुंध तो घबराएं नहीं, करें ये काम


Car Windscreen Defogger Tips: जब भी हम सर्दियों के मौसम में कार चलाते हैं तो विंडस्क्रीन और खिड़कियों पर धुंध जमना एक बेहद आम बात है. यह धुंध तब जमती है जब कार के अंदर का तापमान बाहर के ठंडे तापमान से अलग होता है. जिससे कांच पर नमी की बारीक बूंदें इकट्ठा हो जाती हैं.

बता दें कि कांच पर धुंध छाने से बाहर का रास्ता साफ दिखना बंद हो जाता है. जो ड्राइविंग के दौरान किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता है. ऐसे में घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्योंकि कार में दिए गए कुछ आसान बटन्स और सही तरीकों का इस्तेमाल करके आप चंद सेकंडों में अपनी विंडस्क्रीन को शीशे की तरह साफ कर सकते हैं.

कार का डिफ्रॉस्टर मोड करें ऑन

बता दें कि सर्दियों में विंडस्क्रीन पर जमी धुंध को तुरंत हटाने का सबसे पहला और असरदार तरीका है कार का डिफ्रॉस्टर बटन दबाना. हर गाड़ी के डैशबोर्ड पर फ्रंट और रियर विंडस्क्रीन के लिए अलग-अलग डिफ्रॉस्टर के बटन दिए होते हैं.

जब आप इसे ऑन करते हैं तो AC की सीधी हवा विंडस्क्रीन की तरफ मुड़ जाती है. यह हवा कांच पर जमा हुई नमी को बहुत तेजी से सुखा देती है और कुछ ही सेकंड में सामने का रास्ता बिल्कुल साफ हो जाता है. जिससे आपकी विजिबिलिटी तुरंत सही हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Mahindra Upcoming 4 New SUVs: SUV बाजार में महिंद्रा का तूफान, आने वाली हैं 4 नई गाड़ियां

AC का करें इस्तेमाल

वहीं कई लोग सोचते हैं कि ठंड में कार का एसी नहीं चलाना चाहिए लेकिन धुंध हटाने में एसी सबसे बड़ा मददगार होता है. एसी हवा से नमी को सोखने का काम करता है. इसलिए धुंध जमते ही एसी ऑन कर दें और टेम्प्रेचर को नॉर्मल पर रखें.

जबकि इसके साथ ही कार के रीसर्कुलेशन मोड को बंद करके फ्रेश एयर मोड चालू कर दें. जिससे बाहर की ताजी हवा कार के अंदर आ जाएगी और बाहर का तापमान बराबर होने लगता है. जिससे कांच पर दोबारा नमी जमना बंद हो जाती है.

खिड़की को थोड़ा खोल लें

अगर आपकी गाड़ी में डिफ्रॉस्टर या एसी ठीक से काम नहीं कर रहा है तो एक बहुत ही आसान और देसी तरीका अपनाएं. अपनी कार के दोनों तरफ के शीशों को आधा इंच या बहुत थोड़ा सा नीचे रोल-डाउन कर दें.

जबकि ऐसा करने से बाहर की ठंडी हवा अंदर आएगी और कार के केबिन का तापमान बाहर के मौसम के हिसाब से तुरंत मैच हो जाएगा. तापमान एक जैसा होते ही कांच पर जमी धुंध अपने आप गायब हो जाएगी.

साफ कपड़े का करें इस्तेमाल

हमेशा सफर पर निकलने से पहले अपनी कार की विंडस्क्रीन को अंदर और बाहर दोनों तरफ से माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्छे से साफ कर लें. क्योंकि गंदे कांच पर धुंध ज्यादा तेजी से जमती है. इसके अलावा बाजार में कई तरह के एंटी-फॉग स्प्रे आते हैं.

जिन्हें कांच पर छिड़कने से धुंध जमती ही नहीं है. इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप सर्दियों के मौसम में बिना किसी खतरे और परेशानी के अपनी कार से सुरक्षित और आरामदायक सफर का आनंद ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Car Price Hike Diwali 2025 vs 2026: दिवाली 2025 में सस्ती थीं ये कारें, अब कीमतें देखकर लगेगा झटका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *