Headlines

CEC ज्ञानेश कुमार का कैसा रहा सफर, जानें चुनाव आयोग से पहले कहां थी पोस्टिंग?


मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार इन दिनों चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर चल रही बहस की वजह से चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के कुछ फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज की थीं. इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और कुछ प्रक्रियाओं से जुड़े मुद्दे शामिल बताए गए. इसके बाद विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है.

चुनाव आयोग ने इन खबरों के बाद अपना पक्ष भी रखा है. आयोग का कहना है कि SIR से जुड़े फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए थे. 26 सितंबर को CEC ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों के साथ बैठक भी की और आयोग ने अपने फैसलों को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया. ऐसे में इस चर्चा के बीच आइए जानते हैं ज्ञानेश कुमार का चुनाव आयोग के शीर्ष पद तक पहुंचने तक के सफर के बारे में.

IIT कानपुर से IAS तक का सफर

ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने IIT कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech किया. इसके अलावा उन्होंने Business Finance और Environmental Economics की पढ़ाई भी की. प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उनका शुरुआती करियर केरल में बीता. केरल में उनकी शुरुआती जिम्मेदारियों में अडूर के सब-कलेक्टर का पद शामिल था. इसके बाद उन्होंने केरल स्टेट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन फॉर SC/ST के मैनेजिंग डायरेक्टर, कोच्चि कॉरपोरेशन के म्युनिसिपल कमिश्नर और एर्नाकुलम के जिला कलेक्टर जैसे पदों पर काम किया.

केरल सरकार में कई विभाग संभाले

ज्ञानेश कुमार ने केरल सरकार में सचिव स्तर पर भी काम किया. उनके पास Finance Resources, Fast Track Projects, Public Works Department, Modernising Government Programme और Food, Civil Supplies & Consumer Affairs जैसे विभाग रहे. वहीं वह Kerala State Cooperative Bank के मैनेजिंग डायरेक्टर, Goshree Islands Development Authority के सचिव और Trivandrum Airport Development Society के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे. बाद में उन्होंने Kerala House, New Delhi के Resident Commissioner के तौर पर भी काम किया.

यह भी पढ़ें: DU की गोल्ड मेडलिस्ट से IPS तक, जानें लेडी सिंघम मंजिल सैनी की कहानी

केंद्र सरकार में बढ़ी जिम्मेदारियां

राज्य सरकार के बाद ज्ञानेश कुमार का अनुभव केंद्र सरकार में भी रहा. भारत सरकार में उन्होंने रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव तथा संसदीय कार्य मंत्रालय में सचिव के तौर पर काम किया. इसके बाद वह सहकारिता मंत्रालय के सचिव बने. गृह मंत्रालय में उनकी जिम्मेदारियां खास तौर पर महत्वपूर्ण रहीं. जम्मू-कश्मीर से जुड़े मामलों में भी उन्होंने काम किया. यही वजह है कि चुनाव आयोग में आने से पहले उनके प्रशासनिक अनुभव में राज्य प्रशासन के साथ-साथ गृह, रक्षा, संसदीय कार्य और सहकारिता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल थे.

IAS से चुनाव आयोग तक

ज्ञानेश कुमार 31 जनवरी 2024 को सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए. इसके कुछ ही समय बाद 15 मार्च 2024 को उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया. यानी रिटायरमेंट के करीब डेढ़ महीने बाद वह चुनाव आयोग का हिस्सा बने. इसके बाद 19 फरवरी 2025 को उन्होंने देश के 26वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त के तौर पर कार्य संभाला.

यह भी पढ़ें: DU छात्रों को मिलेगी फीस में 100% राहत, जानें योजना से जुड़ें नियम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *