दिल्ली में जनगणना प्रक्रिया को त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के लिए गेस्ट टीचर्स की ड्यूटी लगाई गई. हालांकि, करीब 142 गेस्ट टीचर्स ने ड्यूटी करने से इनकार कर दिया है. इसके बाद से इन शिक्षकों की नौकरी पर बन आई है. दरअसल, जिला मजिस्ट्रेट ने टीचर्स के इस रवैये पर नाराजगी जताते हुए इसे ‘लापरवाही’ और ‘अनुशासनहीनता’ करार दिया है और सभी शिक्षकों की सेवएं तुरंत खत्म करने की सिफारिश की है.
आदेश में कहा गया है कि ऐसा व्यवहार सार्वजनिक हित के खिलाफ है और इसके चलते अन्य कर्मचारियों पर भी गलत असर पड़ सकता है.
