Headlines

Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत


चंदौली में पड़ाव से गोधना बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है. इस परियोजना के तहत पिछले कुछ महीनों में कई पुराने भवनों को हटाया जा चुका है. इसी को लेकर बीती रात मुगलसराय रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित करीब 150 साल पुराने काली माता मंदिर को भी तोड़ा जा रहा था. इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया.

मंदिर तोड़ने के दौरान अचानक उसका गुंबद भरभराकर गिर गया. गुंबद की चपेट में सड़क चौड़ीकरण का काम करा रही निजी कंपनी का एक संविदा कर्मचारी आ गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

राम मंदिर में CEO पद के लिए तय हुआ क्राइटेरिया, ये होनी चाहिए योग्यता; 18 जुलाई तक करें आवेदन

आसपास मौजूद लोगों और साथियों ने घायल कर्मचारी को तुरंत वाराणसी के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. हालांकि इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई.

मृतक की पहचान बलदेव के रूप में हुई है, जो डोमरी गांव का रहने वाला था. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. वहीं, घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं. स्थानीय लोग हादसे को लेकर सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठा रहे हैं.

प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा

इस मामले में प्रशासन का भी बयान सामने आया है. एसडीएम राजीव सक्सेना ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का काम करा रही कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया जाएगा. पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता और अन्य अनुदान की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाएगी, ताकि परिवार को हर संभव मदद मिल सके.

‘BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती’, विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद सड़क चौड़ीकरण जैसे बड़े निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्यों के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम होना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *