Headlines

CJP का ‘तिरंगा मार्च’: क्या मोदी सरकार पर बढ़ेगा दबाव? जानिए ग्रहों के संकेत और जमीनी हकीकत


हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचने की अपील और सामने दिल्ली पुलिस का कड़ा पहरा. 16 अक्टूबर 2026 की शाम दिल्ली के कनॉट प्लेस (सेंट्रल पार्क) में CJP का प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ क्या बड़ा सियासी असर छोड़ेगा? सवाल सिर्फ जुटने वाली भीड़ का नहीं है, बल्कि यह भी है कि क्या यह प्रदर्शन सरकार पर दबाव बना पाएगा या पुलिस के साथ सीधी रस्साकशी देखने को मिलेगी?

जब इस आयोजन को ज्योतिषीय पैमानों पर परखा गया, तो इसमें चर्चा बटोरने के साथ-साथ कई प्रशासनिक अड़चनों के संकेत साफ नजर आ रहे हैं.

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बॉन्ड की शर्तें तोड़ने के आरोप में पांच दिन की हिरासत में भेजे जाने के बाद अभिजीत दीपके ने शाम पांच बजे सेंट्रल पार्क में जुटने का आह्वान किया है. CJP इसे बदले की कार्रवाई बताकर विरोध कर रही है, जिससे दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है.

भीड़ से ज्यादा संदेश की परीक्षा

तय समय (शाम 5 बजे) और दिल्ली के अक्षांश-देशांतर के आधार पर तैयार आयोजन-कुंडली में मीन लग्न उभरता है. लग्न और दसवें भाव (कर्म व प्रतिष्ठा) के स्वामी देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि में विराजमान हैं, जबकि चंद्रमा दसवें भाव में गोचर कर रहा है. मेदिनी व फलित ज्योतिष के अनुसार यह योग सार्वजनिक ध्यान खींचने और अपने संदेश को मुख्यधारा की मीडिया में स्थापित करने के लिहाज से काफी मजबूत माना जाता है.

इसके अतिरिक्त CJP की कुंडली का जन्म नक्षत्र (कृत्तिका) से उस समय गोचर कर रहा मूल नक्षत्र ‘मित्र तारा’ बनाता है. इसका सीधा अर्थ है कि यह आयोजन संगठन को समर्थकों से दोबारा जोड़ने, नैरेटिव बनाने और डिजिटल स्पेस में ट्रेंड करने का भरपूर मौका देगा.

हालांकि यह ताराबल सिर्फ माहौल बनाने का संकेत देता है. इससे जमीन पर कितनी भीड़ आएगी या आंदोलन कितना लंबा खिंचेगा, इसका कोई निश्चित दावा नहीं बनता.

पुलिस से टकराव का कितना जोखिम?

अनुकूल ताराबल के ठीक उलट आयोजन-कुंडली में एक गंभीर बाधा भी दर्ज करता है. CJP का जन्म-चंद्रमा वृषभ राशि में है, जबकि कार्यक्रम के समय धनु राशि का चंद्रमा उससे ठीक आठवें भाव में रहेगा. ज्योतिष में इसे ‘अष्टम चंद्र’ कहा जाता है, जो अचानक रुकावटों और अनपेक्षित उलझनों का परिचायक है. इसके साथ ही लग्न में वक्री शनि की मौजूदगी और चंद्रमा का उसके साथ 90 डिग्री के केंद्र संबंध की ओर बढ़ना तनाव को बढ़ाता है.

इस ग्रह स्थिति का व्यावहारिक मतलब यह है कि कार्यक्रम को तय योजना के अनुसार चलाने में भारी मुश्किलें आ सकती हैं. बैरिकेडिंग, रूट में अचानक बदलाव, एंट्री पॉइंट पर रोक और प्रशासनिक अनुमति को लेकर बहस होने की पूरी संभावना है.

हालांकि यह योग सीधे तौर पर लाठीचार्ज या बेकाबू हिंसा का संकेत नहीं देता, बल्कि प्रशासनिक घेराबंदी और खींचतान को दर्शाता है. यानी पार्टी कार्यकता समय समय पर रणनीति बदलने का प्रयास करते रहेंगे जिस कारण प्रशासन का मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

SIR से आगे ‘विरोध के अधिकार’ की नई बहस

यह प्रदर्शन सिर्फ SIR के विरोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका रुख ‘विरोध करने के अधिकार और जगह’ के बड़े संवैधानिक मुद्दे की तरफ मुड़ सकता है. जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शनों की सूची से बाहर किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट पहले ही केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब मांग चुका है.

यदि शुक्रवार का यह मार्च पूरी तरह शांत और अनुशासित रहता है, तो CJP इसे एक जिम्मेदार नागरिक आंदोलन के रूप में पेश करने में सफल होगी. अगर प्रशासन की तरफ से कोई सख्त या असंगत कदम उठाया जाता है, तो जवाबदेही के सवाल उठेंगे. इसके विपरीत यदि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अराजकता फैली, तो पूरा ध्यान मूल चुनावी मुद्दों से भटककर सीधे कानून-व्यवस्था पर चला जाएगा.

साथ ही त्योहारी सीजन में कनॉट प्लेस के व्यापारियों की चिंता भी हाई कोर्ट तक पहुंच चुकी है. ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से आम जनता या व्यापारियों की नाराजगी CJP की छवि पर उलटा असर भी डाल सकती है.

मौके का व्यवहार तय करेगा साख

16 अक्टूबर को होने वाला यह आयोजन CJP के लिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराने और नए सिरे से सियासी विमर्श खड़ा करने का बड़ा अवसर है. वहीं सरकार और दिल्ली पुलिस के सामने चुनौती कानून-व्यवस्था को संभाले रखते हुए अपनी कार्रवाई को तर्कसंगत साबित करने की होगी.

कुंडली के ग्रह एक तरफ सार्वजनिक चर्चा और दूसरी तरफ जमीनी बाधाओं का स्पष्ट संकेत दे रहे हैं. सरकार पर बहस और जवाब देने का दबाव बढ़ सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *