कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थन में रविवार को आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क के पास कई लोगों को हिरासत में लिया गया. इस दौरान आदित्य ठाकरे शिवाजी पार्क पहुंचे. वहीं राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया. इस बीच आदित्य ठाकरे को लेकर संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है.
संजय राउत ने लिखा, “आदित्य ठाकरे नाम ही काफी है! शाम को आदित्य का फोन आया, उस समय मैं दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार हो रहा था. आदित्य ने कहा कि अंकल मैं शिवाजी पार्क जा रहा हूं, वहां बच्चों को गिरफ्तार किया जा रहा है. अमित ठाकरे को गिरफ्तार कर लिया गया है, मैं रास्ते में हूं.”
संजय राउत ने आगे बताया, “आदित्य शिवाजी पार्क पहुंच गया. उसने तानाशाही के खिलाफ निडर होकर मोर्चा संभाला. देवेंद्र फडणवीस यह है योद्धाओं का समुदाय. ठाकरे परिवार एक है और एकजुट है. जय महाराष्ट्र.” बता दें कि शिवाजी पार्क पहुंच आदित्य ठाकरे ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की गाड़ी पर चढ़कर रास्ता रोका, जिसका वीडियो संजय राउत ने शेयर किया.
आदित्य ठाकरे … नाम ही काफी है…! संध्याकाळी आदित्यचा फोन आला, तेंव्हा मी दिल्ली साठी विमानात बोर्डिंग करत होतो! आदित्य म्हणाला,” काका, मी शिवाजी पार्क कडे निघालोय, तिकडे मुलांना अटक करत आहेत, अमितला (ठाकरे) अटक केलीय,मी पोहोचतोय) आदित्य शिवाजी पार्क ला पोहोचला.. हुकुमशाही विरोधात हिमतीने उभा राहिला! मिस्टर फडणवीस, ही लढणाऱ्यांची जमात आहे! ठाकरे एक आणि एकत्रच आहेत! जय महाराष्ट्र! @AUThackeray @amitrthackeray @Dev_Fadnavis @AmitShah https://t.co/DGC4hGyNYA
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) October 11, 2026
छात्रों की हिरासत पर क्या बोले आदित्य ठाकरे?
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इतनी डरी हुई है कि मुंबई में भी सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन बेखौफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है.
ठाकरे ने ‘एक्स’ पर कहा, “ऐसा लगता है कि मुंबई पुलिस को अब सबसे ऊपर बैठे लोगों के आदेश मानने के लिए मजबूर किया जा रहा है. ये वही लोग हैं, जो पुलिस बल के बैरिकेड के पीछे छिपे हुए हैं. हमें बताएं कि आप सभी को कहां ले जाया जा रहा है. हम आ रहे हैं. हम कानूनी मदद के लिए भी आपके साथ खड़े रहेंगे.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष अमित ठाकरे ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के कारण पर सवाल उठाया. अमित ठाकरे ने कहा, “कल से हमारे मनसे कार्यकर्ता वहां प्रदर्शन करने के लिए मौजूद रहेंगे.”
कोल्हापुर: ‘मेरी नहीं तो किसी की नहीं’, सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
