दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) देशभर में चर्चा में है. CJP की तरफ से एक बार फिर 5 सितंबर को दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च का ऐलान किया है. इस बीच एक सर्वे किया गया, जिसमें लोगों से पूछा गया कि अगर सीजेपी चुनाव लड़ेगी तो वोट देंगे? इसे लेकर लोगों ने हैरान करने वाला जवाब दिया. हालांकि सीजेपी ने कई बार कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ेगी. अभिजीत दीपके ने पहले ही ये स्पष्ट किया था कि CJP खुद को एक राजनीतिक पार्टी के रूप में रजिस्टर्ड नहीं कराएगी.
CJP चुनाव लड़ेगी तो वोट देंगे Gen-Z?
C-Voter युवाओं के लिए चुनाव के मुद्दे सहित कई विषयों पर सर्वे किया. इसमें लोगों से पछा गया कि सीजेपी चुनाव लड़ी तो वोट करेंगे? इस पर 43 फीसदी लोगों ने नहीं कहा. वहीं 33 फीसदी लोगों ने कहा कि वो सीजेपी को वोट देंगे. यानि कि ज्यादातर लोग चाहते हैं कि सीजेपी चुनाव नहीं लड़े. सीजेपी को दवाब ग्रुप बने रहना चाहिए? इस पर 39 फीसदी लोगों ने कहा कि CJP को सिर्फ दवाब समहू बने रहना चाहिए. वहीं 26 फीसदी लोगों का मानना है कि उसे चुनाव लड़ना चाहिए.
Gen-Z ने कहा बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या
सर्वे में लोगों से पूछा गया कि मौजूदा समय में भारत की सबसे बड़ी समस्या क्या है? इस पर 22.7 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी, 18.1 फीसदी ने महंगाई और 7.3 फीसदी लोगों ने किसान संकट को सबसे बड़ी समस्या बताया. Gen-Z से सवाल किया गया कि आपके लिए सबसे अहम मुद्दे क्या हैं? इस पर 53 फीसदी ने नौकरी, 22 फीसदी ने शिक्षा, 12 फीसदी ने रहन-सहन का खर्च और 4 फीसदी ने मानसिक स्वास्थ्य कहा.
रोजगार की कमी पर Gen-Z ने क्या कहा?
युवाओं से पूछा गया कि युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की जिम्मेदारी किसकी है. इसके जवाब में 63 फीसदी लोगों ने केंद्र-राज्य, 14 फीसदी ने स्कूल-कॉलेज, 9 फीसदी ने निजी नियोक्ता और 5 फीसदी ने आम लोग कहा. रोजगार को लेकर नौजवान कौन सी बड़ी समस्या से जूझ रहे है. सर्वे में 32 फीसदी लोगों ने पर्याप्त नौकरी की कमी बताया तो 18 फीसदी ने वेतन बहुत कम मिलने को जम्मेदार ठहराया. 17 फीसदी का मानना है कि ड्रिग्री के मुताबिक नौकरी नहीं है. वहीं 17 फीसदी का मानना है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया बहुत धीमी है.
