Headlines

CJP नेता आशुतोष रांका हिरासत में, दीपके बोले- अनजान जगह पर ले गई पुलिस


गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-फाउंडर आशुतोष रांका और उनकी टीम को पुलिस ने हिरासत में लिया है. रांका इन दिनों असम में स्कूलों की स्थिति और SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर अभियान चला रहे हैं. हिरासत में लिए जाने के बाद रांका ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर कई गंभीर आरोप लगाए. वहीं अभिजीत दीपके ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है.

रांका ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा इस बात से डरे हुए हैं कि अगर CJP की टीम असम के सरकारी स्कूलों की असली स्थिति सामने रखेगी तो पूरे देश को उनकी हालत के बारे में पता चल जाएगा. उन्होंने काजीरंगा को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए. रांका का आरोप है कि काजीरंगा में स्थानीय लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं और जमीन, जंगल तथा पानी को कॉरपोरेट कंपनियों को दिया जा रहा है.

हिरासत के मामले पर क्या बोले दीपके

सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का विरोध किया है. उन्होंने एक्स पर दावा करते हुए लिखा, ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका को डिटेन कर लिया है. सीजेपी की टीम को अनजान जगह ले जाया जा रहा है.’

आशुतोष रांका का असम सरकार पर हमला

आशुतोष रांका ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर असम सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा,  ‘हिमंता बिस्वा सरमा यहां के लोगों से डर गए हैं. हम इनकी स्कूलों की हकीकत देश की जनता के सामने लाना चाहते हैं, इसलिए हिमंता बिस्वा सरमा डर गए हैं. हमलोग काजीरंगा की सच्चाई देश के लोगों के  सामने लाना चाहते हैं, इसलिए हिमंता बिस्वा सरमा डर गए हैं. हमलोग असम फ्लड, जो मैन-मेड फ्लड्स है उसकी सच्चाई देश की जनता के सामने लाना चाहते हैं, इसलिए हिमंता बिस्वा सरमा डर गए हैं.सुबह से यहां पुलिस की गुंडागर्दी चल रही है. प्राइवेट प्रोपर्टी पर मीट-अप था. शांतिपूर्ण मीट-अप था, लेकिन सुबह से हमारे वॉलेंटियर को डिटेन किया गया है. सारे लोगों को डिटेन कर लिया है. हमें डराया-धमकाया जा रहा है.’

असम में स्कूलों का दौरा कर रही CJP

CJP ने हाल के दिनों में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर अभियान शुरू किया है. पार्टी की टीम स्कूलों का दौरा कर वहां की सुविधाओं और भवनों की स्थिति की जानकारी जुटाने का दावा कर रही है. आशुतोष रांका 26 सितंबर को असम पहुंचे थे. उन्होंने गुवाहाटी में कहा था कि उनकी टीम स्कूलों का दौरा करेगी, SIR से प्रभावित परिवारों से मिलेगी और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *