बॉलीवुड एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 19’ फेम कुनिका सदानंद अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. अब वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. दरअसल, कुनिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस ने बेटियों की शिक्षा का मुद्दा उठाते हुए सरकार से सवाल किया है.
कुनिका सदानंद ने शेयर किया वीडियो
कुनिका सदानंद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधती नजर आ रही हैं.
कुनिका ने कहा, ‘लॉजिकल थिंकिंग इंडियंस. वोट पर सवाल पूछा, तो जवाब में हिरासत क्यों? प्रदर्शनकारियों को, खासकर महिलाओं को गुंडों के पीटने के आरोप हैं, उनकी हिफाजत कौन कर रहा है? पुलिस कहां थी? और पुलिस से सवाल- लोगों को मवेशियों की तरह समेटकर हिरासत में लेना, क्या यही नागरिकों के साथ व्यवहार है? उनकी इज्जत, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? अभिजीत, सौरभ और आशुतोष को विमान से हिरासत में लेना क्यों जरूरी था? ऐसा क्या खतरा था? ज्ञानेश कुमार जी, इलेक्टोरल रोल्स पर सवालों का जवाब हिरासत से कैसे मिलेगा?’
‘भरोसा मांगने वालों को डराकर भरोसा कैसे बनेगा?’
उन्होंने आगे कहा, ‘बीजेपी सरकार, भरोसा मांगने वालों को डराकर भरोसा कैसे बनेगा? जंतर-मंतर हटा दिया, सड़कें और मेट्रो बंद, लेकिन सवाल तो वही है- महिलाओं और बच्चों की हिफाजत के लिए क्या यही तत्परता दिखाते हैं आप, जो प्रोटेस्ट रोकने में आपने दिखाई थी? ये नौजवान देश का फ्यूचर हैं, अपने फ्यूचर का हिसाब मांगना गुनाह कब से हो गया? जनता आपको चुनती है, तो जवाब आप देंगे या सवाल पूछने की सजा जनता भुगतेगी? ये क्या हो रहा है हमारे देश में? अभी तक तो आप इमरजेंसी का राग अलाप रहे थे, ये तो इमरजेंसी से बदतर कंडीशन कर दी आपने.’
Vote maango toh janta maalik. Sawaal poochhe toh janta mujrim? Har eligible citizen ka vote gina jaaye—iss maang se darr kyun? Shaantipoorn protest par detention kyun? Vote par sawaal hai. Jawaab vote par dijiye, awaaz dabaakar nahi. #RightToVote #Democracy https://t.co/7ju77BKqoY
— Kunickaa Sadanand (@Kunickaa) October 12, 2026
‘बेटियों के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन हो क्या रहा है?’
उन्होंने आगे कहा, ‘आपने एक भी वीडियो देखा है, मोदी जी? नवरात्रि के दिन हैं, आप कहते हो हमें बेटियों का सम्मान करना चाहिए, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ. और आप देख रहे हैं बेटियों के साथ क्या हो रहा है? बेटियां ही नहीं, बेटों के साथ भी क्या हो रहा है? गुंडे पीट रहे हैं, बिना यूनिफॉर्म के लोग आकर प्रोटेस्ट साइट पर हंगामा कर रहे हैं और पुलिस देखती रही है. पुलिस ने कुछ नहीं किया, क्या यही है बेटी का सम्मान? सिर्फ फर्जी है. जनता जाग गई है और जब खासकर कि युवा जाग जाता है ना, तो सिंहासन हिलता है. जय हिंद! जय संविधान.’
‘सवाल वोट पर है, जवाब वोट पर दीजिए…’
कुनिका सदानंद ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वोट मांगना हो तो जनता मालिक और सवाल पूछे तो जनता मुजरिम? हर नागरिक का वोट गिना जाए, इस मांग से डर क्यों? शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को हिरासत में क्यों लिया जा रहा है? सवाल वोट को लेकर है, तो जवाब वोट पर दीजिए, आवाज दबाकर नहीं.’
