Headlines

CM योगी बोले- ‘धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी…’


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा और स्कूलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने साफ़ कहा कि पैसों की कमी के चलते प्रदेश में किसी भी छात्र को पढ़ाई नहीं रुकेगी. सीएम योगी ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार हर छात्र को शिक्षा और आगे बढ़ने का समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है. सीएम योगी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं. 

सीएम योगी ने ये बात शनिवार लखनऊ में आयोजित छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम के दौरान कहीं. इस दौरान सीएम योगी के निर्देश पर पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर कक्षाओं की 4.60 लाख से अधिक छात्राओं के खातों में 148 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि हस्तांतरित की गई. 

सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

इस कार्यक्रम में सीएम योगी ने कई विद्यार्थियों को अपने हाथों से प्रमाणपत्र दिए. इसके बाद सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र को धनराशि के अभाव में स्कूली शिक्षा से वंचित न होना पड़े. मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र भी उपस्थित रहे. 

‘जवान होना अच्छी बात…’, कांग्रेस में शामिल हुए श्याम सुंदर शर्मा पर RLD का तंज

छात्राओं को दी 148 करोड़ की छात्रवृत्ति

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘किसी भी छात्र को धनराशि के अभाव में अपनी स्कूली शिक्षा से वंचित न होना पड़े. हर छात्र को शिक्षा प्राप्त करने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिले, इसके लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. 

आज लखनऊ में अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में ₹148 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति/ शुल्क प्रतिपूर्ति का अंतरण किया। साथ ही, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं.’ 

‘सपा राज में बिकती थी नौकरी’, अखिलेश यादव पर योगी के मंत्रियों का पलटवार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *