उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. इससे पहले सोशल मीडिया की दुनिया में एक नई पार्टी ने जन्म लिया और नाम है- Cockroach Janata Party (CJP). अब इस पार्टी की चर्चा केवल सोशल मीडिया तक नहीं बल्कि यूपी के सियासी गलियारों तक में हो रही है. बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक क्रिप्टिक पोस्ट की और लिखा- bjp vs cjp.
इन सबके बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता और मऊ सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्बास अंसारी ने मजाकिया अंदाज में कॉकरोच जनता पार्टी से चुनाव लड़ने की बात कही है.
‘दफ्तर खुला हो तो ज्वाइन करा दें…’
दरअसल, मऊ पहुंचे विधायक से पत्रकारों ने पूछा कि वह 2027 का चुनाव कौन सी पार्टी से लड़ेंगे. इसके जवाब में अंसारी ने कहा कि “एक कॉकरोच पार्टी काफी इस समय चर्चा में है क्यों ना इसे ज्वाइन कर लूं और इसी से चुनाव लड़ूं कोई मुझे ले चले यहां कार्यालय खुला हो तो ज्वाइन कर दे.
अब्बास ने सपा के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव की तरफ देखते हुए बोला कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश यादव) भी ज्वाइन करने के लिए कह रहे थे.
DA Hike: यूपी के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने महंगाई भत्ते में किया इजाफा
कॉकरोच जनता पार्टी से चुनाव लड़ने की बात करते करते मऊ सदर विधायक ने इशारों में स्पष्ट कर दिया है कि वह सपा से अगला चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. हालांकि अभी तक अब्बास के सपा में शामिल होने पर पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई.
