Headlines

Cockroach Janta Party Viral Video: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का अनोखा प्रदर्शन, दिल्ली में कॉकरोच बनकर युवाओं ने साफ की यमुना; वीडियो वायरल


Cockroach Janta Party Viral Video: दिल्ली में यमुना किनारे उस वक्त लोगों की भीड़ जुट गई जब कुछ युवा कॉकरोच की ड्रेस बनाकर नदी किनारे सफाई करते नजर आए. किसी के सिर पर काकरोच जैसा एंटीना था तो किसी ने अपने गले में ‘मैं कॉकरोच हूं’ का पोस्टर टांग रखा था. पहले लोगों को लगा कि शायद कोई फनी एक्ट चल रहा है, लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसके पीछे की असली वजह सामने आई.

यह पूरा प्रदर्शन हाल ही में सीजेआई की ओर से दिए गए उस बयान के विरोध में किया गया, जिसमें कुछ बेरोजगार युवाओं, पत्रकारों और एक्टिविस्ट को कथित तौर पर कॉकरोच कहा गया था. अब युवाओं ने इस शब्द को व्यंग बनाकर विरोध का नया तरीका निकाल लिया. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे सबसे क्रिएटिव टेस्ट बता रहे हैं. 

कॉकरोच बनकर यमुना साफ करने उतरे युवा 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि कई युवा कॉकरोच की कॉस्ट्यूम पहनकर कालिंदी कुंज घाट पर सफाई अभियान चला रहे हैं. उनके हाथों में झाड़ू, कूड़े के बैग और पोस्टर नजर आ रहे हैं. कुछ पोस्ट पर ‘मैं कॉकरोच हूं’ लिखा हुआ है. वीडियो में युवा यमुना किनारे से प्लास्टिक और कचरा उठाते दिख रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोग भी उन्हें देखकर हैरान रह गए. 

सीजेआई के बयान के बाद शुरू हुआ विरोध 

बताया जा रहा है कि यह प्रदर्शन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस की ओर से एक सुनवाई के दौरान दिए गए कथित बयान के विरोध में किया गया. सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि बेरोजगार, पत्रकार और युवा एक्टिविस्ट को कॉकरोच कहा गया था, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. हालांकि बाद में सफाई देते हुए सीजेआई ने कहा था कि यह टिप्पणी सभी युवाओं के लिए नहीं थी. इसके बाद भी सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बन गई और इससे जुड़े मीम्स और पोस्टर वायरल हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-Brave Girl Injection Viral Video: हमसे तो नहीं होता…बिना डरे इंजेक्शन लगवाती बच्ची का वीडियो वायरल, यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

इंटरनेट पर छाया कॉकरोच प्रोटेस्ट 

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया लोगों ने इसे जमकर शेयर करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने कहा कि विरोध का ऐसा तरीका उन्होंने पहली बार देखा. कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि जिन्हें कॉकरोच कहा गया वहीं लोग यमुना साफ कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे सिस्टम पर तंज बताया. एक यूजर ने लिखा कॉकरोच नहीं यह असली अर्थ वॉरियर्स है. दूसरे यूजर ने कहा इतना क्रिएटिव विरोध पहली बार देखा. वही एक यूजर ने लिखा भारत में विरोध प्रदर्शन भी अब मीम कल्चर बन चुका है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि विरोध का यह तरीका बिना हिंसा के भी बड़ा संदेश दे रहा है, जबकि कुछ लोग इसे तो सिर्फ सोशल मीडिया स्टंट बता रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Arshdeep Singh Viral Video: गर्लफ्रेंड के सॉफ्ट टॉय को ढोते दिखे अर्शदीप सिंह, यूजर्स ने कहा जोरू का गुलाम- वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *