Headlines

DC vs CSK Weather Report: कहीं रद्द न हो जाए दिल्ली बनाम चेन्नई मैच, दिल्ली में आज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना


IPL 2026 का 48वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में बारिश की संभावना है, जो दोनों टीमों के लिए चिंता की खबर है. दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं और एक ही नांव पर सवार है, दोनों आज जीतकर 10 अंकों तक पहुंचना चाहेगी. अब एक-एक पॉइंट महत्वपूर्ण है, और दिल्ली और चेन्नई नहीं चाहेगी कि उन्हें बिना खेले एक अंक से संतोष करना पड़े.

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के 8-8 अंक हैं. दोनों ने 9-9 मैच खेले हैं, जिसमें से 4-4 जीते हैं. CSK का नेट रन रेट (+0.005) दिल्ली के नेट रन रेट (-0.895) से बेहतर है, इसलिए चेन्नई अंक तालिका में छठे और दिल्ली सातवें स्थान पर है.

DC vs CSK हेड टू हेड

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स 32 बार आमने सामने हुई है, इसमें चेन्नई का रिकॉर्ड अच्छा है. चेन्नई ने 20 मैच जीते हैं और दिल्ली ने 12 मुकाबले जीते हैं. जारी सीजन में जब चेन्नई और दिल्ली आमने सामने हुई थी तब संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 115 रनों की शानदार पारी खेली थी. वो मैच CSK ने जीता था. उस मुकाबले में जेमी ओवरटन ने 4 और अंशुल कंबोज ने 3 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें- DC vs CSK मैच की पिच रिपोर्ट, रनों का लगेगा अंबार या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानिए

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज शाम को बारिश की संभावना है. दिल्ली बनाम चेन्नई मैच में ज्यादातर समय बादल छाए रह सकते हैं. शाम को गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. दिल्ली में पिछले दिनों कई बार तेज हवाएं, धूल भरी आंधी चली है. यहां खेले गए DC और RCB के बीच मैच में भी ऐसा नजारा देखने को मिला था. हालांकि बारिश की इतनी संभावना नहीं है कि मैच रद्द होने का खतरा हो.

यह भी पढ़ें- लुंगी एनगिडी 100 प्रतिशत फिट, क्या चेन्नई में भी होगा कोई बदलाव; जानिए DC और CSK की संभावित XII

DC vs CSK मैच की लाइव प्रसारण डिटेल

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *