Headlines

Dhamaal 4 Box office Collection: 14 दिन और कमाई 185 करोड़, ‘धमाल 4’ ने कितना कमाया प्रॉफिट?


Dhamaal 4 Box office Collection: अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज को 14 दिनों का वक्त हो चुका है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर आज भी जलवा बरकरार है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी बंपर कमाई कर ली है. ऐसे में चलिए बताते हैं मूवी ने कितने प्रतिशत प्रॉफिट कमा लिया है.

‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘धमाल 4’ ने पहले हफ्ते 96 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस पर ऑक्यूपेंसी भी कमाल की दर्ज की गई है. दूसरे हफ्ते फिल्म ने 40.65 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म ने 14वें दिन 2.15 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 136.65 करोड़ हो चुका है. 

यह भी पढ़ें: ओटीटी से थिएटर तक इस हफ्ते आईं 9 फिल्में और सीरीज, लेकिन देखने लायक हैं सिर्फ ये 2

इतना ही नहीं, फिल्म ने ओवरसीज में 22.85 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 185.39 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की धांसू कमाई ने हर किसी को हैरान कर दिया है. फिल्म बजट भी वसूल कर चुकी है.

‘धमाल 4’ ने कितने प्रतिशत कमाया प्रॉफिट?

इसके साथ ही अगर फिल्म ‘धमाल 4’ के प्रॉफिट की बात की जाए तो वर्ल्डवाइड इसने 185.39 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जबकि कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का बजट 150 करोड़ के करीब है तो इस लिहाज से फिल्म 23.59% प्रॉफिट कमा चुकी है और अभी भी इसकी कमाई जारी है.

यह भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ ने बनाया 2026 का ये बड़ा रिकॉर्ड, ‘करुप्पु’ समेत 16 फिल्मों को चटाई धूल

बहरहाल, फिल्म ‘धमाल 4’ के बारे में बात की जाए तो इसमें अजय देवगन के साथ ही रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. ये बॉलीवुड की हिट फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी किस्त है. इसमें हजारों साल पुराने खजाने की भागमभाग को दिखाया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *