Headlines

Dog And Bike Accident Viral Video: तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, फिर हुआ ऐसा हादसा कि देखकर कांप उठे लोग; वीडियो वायरल


Dog And Bike Accident Viral Video: अपने सोशल मीडिया पर अक्सर सड़क पर होने वाले दर्दनाक हादसों के वीडियो देखे होंगे. इस बार भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. वायरल क्लिप में एक बाइक सवार तेज रफ्तार में सड़क पर बाइक दौड़ाता नजर आता है तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पार करने के लिए सामने आ जाता है. इसके बाद जो होता है, उसने इंटरनेट यूजर्स को हिला कर रख दिया. लोग इस हादसे को तेज रफ्तार और लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं. वहीं यह वीडियो देखने के बाद कई लोग हेलमेट और सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूकता की बात कर रहे हैं. 

अचानक सामने आया कुत्ता, फिर हुआ भयंकर एक्सीडेंट 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @hari_har_om नाम के अकाउंट से वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क लगभग खाली होती है और एक बाइक सवार काफी तेज स्पीड में बाइक चलाते हुए आता है. इसी दौरान अचानक एक कुत्ता सड़क क्रॉस करने के लिए दौड़ पड़ता है. बाइक की रफ्तार इतनी तेज होती है की बाइक सवार खुद को संभाल नहीं पाता और सीधा कुत्ते से टकरा जाता है. बाइक और कुत्ते की टक्कर इतनी जोरदार होती है की बाइक सवार और कुत्ता दोनों सड़क पर दूर तक घसीटते हुए चले जाते हैं. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना खतरनाक था. इस वीडियो को देखकर कई लोग हेलमेट लगाने जैसी चीजों को लेकर भी कमेंट करते हुए दिखाई दिए. 

ये भी पढ़ें-Cockroach Tshirt Viral Video: Cockroach Janta Party के दीवाने हुए जेन-Z, टीशर्ट पर छपवा रहे कॉकरोच; देखें वीडियो

हेलमेट और स्पीड को लेकर लोगों ने दी सलाह 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई तरह के रिएक्शन दिए. एक यूजर ने लिखा इस हादसे के लिए स्पीड जिम्मेदार थी, वहीं दूसरे ने कहा देख लिया कि हेलमेट क्यों नेसेसरी कहा जाता है. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया गाड़ी को हमेशा स्लो स्पीड पर चलनी चाहिए और सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनना चाहिए. वहीं किसी ने लिखा सेफ्टी रूल्स हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी शील्ड होते हैं, जिसे ही लोग नजरअंदाज कर देते हैं. कई यूजर्स ने अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए, एक यूजर ने कहा ऐसा मेरे भी साथ हो चुका है, अब मेरी गाड़ी 40 से ऊपर की स्पीड पर नहीं जाती. वहीं दूसरे ने कहा छोटी लैन में तो गाड़ी को और ध्यान से चलना चाहिए .

ये भी पढ़ें-देसी जुगाड़… फर्राटा को बना दिया देसी एयर कंडीशनर, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये है टेक्नोलॉजिया 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *