Headlines

Donald Trump Buffalo: इंटरनेट पर छाई ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंस, ब्राउन हेयर और 700 किलो वजन; वीडियो आया सामने


Donald Trump Buffalo: सोशल मीडिया पर इन दिनों बांग्लादेश की राजधानी ढाका का एक अनोखा भैंसा तेजी से वायरल हो रहा है. इस सफेद रंग के भैंसे का नाम लोगों ने “डोनाल्ड ट्रंप” रख दिया है, वजह है इसके सिर पर मौजूद गोल्डन-ब्राउन बाल, जो बिल्कुल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हेयरस्टाइल जैसे दिखते हैं. जैसे ही इसका वीडियो इंटरनेट पर आया, लोग इसे बार-बार देखने लगे.  कोई इसे “वीआईपी भैंसा” कह रहा है तो कोई “सेलिब्रिटी जानवर”.

700 किलो वजन और अलग रंग ने खींचा लोगों का ध्यान

बताया जा रहा है कि यह भैंसा करीब 700 किलो का है और इसका सफेद रंग इसे बाकी भैंसों से पूरी तरह अलग बनाता है. आमतौर पर भैंसे काले रंग के होते हैं, लेकिन यह अल्बिनो भैंसा है, इसलिए इसका रंग हल्का सफेद दिखाई देता है. ऊपर से इसके ब्राउन बाल लोगों को और ज्यादा हैरान कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग इसे बहुत ध्यान से देख रहे हैं और इसके पास खड़े होकर वीडियो बना रहे हैं. ढाका में यह भैंसा अब किसी स्टार से कम नहीं माना जा रहा. सोशल मीडिया यूजर्स भी इसके लुक पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, “ये तो पूरी तरह ट्रंप का देसी वर्जन लग रहा है”, तो किसी ने कहा, “भैंसे की हेयरस्टाइल इंसानों से भी ज्यादा स्टाइलिश है.”

यह भी पढ़ेंः Train Viral Video: ट्रेन जाने का इंतजार नहीं किया, चलती ट्रेन के नीचे से क्रॉस करने लगे ट्रैक, देखें वायरल वीडियो

वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचा दिया धमाल

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर वायरल हुआ, लाखों लोग इसे देखने लगे. कुछ सेकंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर अलग ही माहौल बना दिया. लोग इसे मजेदार मीम्स के साथ शेयर कर रहे हैं. वायरल होने की सबसे बड़ी वजह इसका यूनीक लुक और नाम है. आज के समय में इंटरनेट पर वही चीज सबसे ज्यादा चलती है जो लोगों को हैरान भी करे और हंसा भी दे, और यह भैंसा दोनों काम कर रहा है. खासकर युवाओं के बीच यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.  कई लोग तो मजाक में कह रहे हैं कि “अगर चुनाव जानवर लड़ते, तो ये भैंसा जरूर जीत जाता. ” यही वजह है की ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

यह भी पढ़ेंः Cow Market Viral Video: गाय बेचने ‘बकरा मंडी’ पहुंचा हिंदू, मुस्लिम शख्स का जवाब सुन गदगद हो गया इंटरनेट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *