Headlines

Earthquake in New Zealand: न्यूजीलैंड में भूकंप के तेज झटके, 5.9 तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी का अलर्ट जारी


न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड के पश्चिमी तट पर गुरुवार (16 जुलाई 2026) को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. अधिकारियों ने इस क्षेत्र सुनामी का अलर्ट जारी किया है और लोगों से तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र ते अनाउ शहर से करीब 42 किलोमीटर नॉर्थ-नॉर्थ वेस्ट में थे.

भूकंप के झटके क्वीन्सटाउन और मिलफोर्ड साउंड सहित साउथलैंड क्षेत्र में महसूस किए गए. फिलहाल किसी के हताहत होने या इमारतों को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है. राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (NEMA) ने खतरे के आकलन करते हुए कहा है कि विनाशकारी सुनामी की संभावना है.

सुनामी की चेतावनी के बीच राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन ने मिलफोर्ड साउंड से लेकर पुइसेगुर पॉइंट तक के तटीय इलाकों को तुरंत खाली करने का आदेश दिया है. NEMA ने कहा, ‘अगर आफ साउथ आईलैंड के किसी तट के पास हैं और आपको एक मिनट से ज्यादा समय तक झटका महसूस हुआ हो या ऐसा झटका लगा हो जिससे खड़ा होना मुश्किल था तो सायरन बजने का इंतजार न करें. तरंत किसी ऊंची जगह पर चले जाएं.’

जरूरी गाइडलाइन

  • समुद्र तटों और पानी वाले रास्तों से दूर रहें.
  • जब तक सिविल डिफेंस या अधिकारी सरक्षा को लेकर साफ निर्देश न दे तब तक समद्र तक या खाली किए गए इलाकों में वापस न जाएं.
  • खतरनाक और अजीब समुद्री लहरें अगले कुछ घंटों तक जारी रह सकती हैं, इसलिए समुद्र में न उतरें और न ही वहां देखने या घूमने जाएं.

न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलियाई और प्रशांत टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पर स्थित है और यहां कई एक्टिव और शांत ज्वालामुखी हैं, जिस वजह से यहां भूकंप आने की संभावना बनी रहती है. इन सभी वजहों से न्यूजीलैंड दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं. दक्षिण द्वीप का सबसे बड़ा शहर क्राइस्टचर्च 2011 में एक शक्तिशाली भूकंप से तबाह हो गया था. उस हादसे में 185 लोगों की जान चली गई थी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *