Indian Railway Jobs: रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा मौका आया है. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने जनरल डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (GDCE) के तहत 1421 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में असिस्टेंट लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर इंजीनियर और टेक्निशियन समेत कई पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होगी और उम्मीदवार 14 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
कौन-कौन से पदों पर कितनी भर्ती?
- असिस्टेंट लोको पायलट-1046 पद
- स्टेशन मास्टर-12 पद
- गुड्स ट्रेन मैनेजर-284 पद
- जूनियर इंजीनियर-22 पद
- टेक्नीशियन- 51 पद
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 4 पद
- कमर्शियल क्लर्क कम टिकट कलेक्टर- 2 पद
कब से शुरू हो रहे हैं आवेदन?
GDCE भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे. एक उम्मीदवार को एक ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा, भले ही वह एक से ज्यादा नोटिफाई पदों के लिए आवेदन कर रहा हो. आवेदन आरआरसी भुवनेश्वर की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए किया जाएगा. उम्मीदवारों को फॉर्म में दी गई जानकारी ध्यान से भरने और निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन पूरे करने की सलाह भी रेलवे की ओर से दी गई है.
भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए किया जाएगा. पद के अनुसार सीबीटी के बाद एप्टीट्यूड टेस्ट या टाइपिंग स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग संबंधित पद के लिए CBT या कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) में प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर की जाएगी.
ये भी पढ़ें-2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके
CBT में होगी नेगेटिव मार्किंग
भर्ती परीक्षा में CBT में गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस सवाल के निर्धारित अंकों का एक तिहाई अंक काटा जाएगा. हालांकि CBAT में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. परीक्षा में पात्रता के लिए न्यूनतम अंक भी निश्चित है. जनरल उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत, ओबीसी के लिए 30 प्रतिशत एससी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं.
कैसे करें आवेदन?
इन पदों पर उम्मीदवारों को अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी. नोटिफिकेशन में शामिल कई पदों के लिए आवेदन करने की स्थिति में एक ही ऑनलाइन आवेदन जमा किया जाएगा. वहीं आवेदन पत्र आरआरसी भुवनेश्वर के ऑफिशियल वेबसाइट rrcbbs.org.in.पर दिए गए लिंक के माध्यम से उपलब्ध होगा. उम्मीदवारों को अपनी जानकारी ध्यानपूर्वक भरकर अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करना होगा.
ये भी पढ़ें-UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
