Headlines

Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत


पेपर लीक और नीट में अव्यवस्थाओं के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब आम आदमी पार्टी ने ई 20 को लेकर अपना फोकस बढ़ा दिया है.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि- देश के युवाओं ने एक होकर आवाज़ उठाई तो धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना पड़ा. E20 पर भी हमें एक होकर आवाज़ उठानी पड़ेगी. इस शनिवार हम ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ आयोजित कर रहे हैं, जिसमें शामिल होकर आप E20 पर अपनी बात रख सकते हैं. आप इसमें ऑनलाइन भी शामिल हो सकते हैं. आप सभी आमंत्रित हैं. तारीख: 1 अगस्त, 2026 समय: सुबह 11:30 बजे स्थान: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, दिल्ली

1 मिनट 40 सेकेंड के वीडियो में केजरीवाल ने कहा कि तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो गया. मेरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन है कि लगे हाथों ई 20 का भी समाधान कर दें. सबकी गाड़ियां खराब हो रहीं हैं, सबका माइलेज खराब हो रहा है. 

PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, ‘पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी…’

हम मिलकर आवाज उठाएंगे- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम ने कहा कि पीएम तभी सुनेंगे जब हम सब मिलकर आवाज उठाएंगे. इस शनिवार को हम उन लोगों को एक प्लेटफॉर्म पर लाएंगे जो ई 20 से परेशान हैं. उन्होंने अपील की है कि अगर लोग दिल्ली के आसपास रहते हैं तो वह कॉंस्टीट्यूशन क्लब आएं. सबको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा.

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने 8588833212 व्हाट्सएप नंबर जारी करते हुए कहा कि जो लोग ऑनलाइन जुड़ना चाहते हैं वह इस पर मैसेज करें. हम एक दिन पहले लिंक भेजेंगे, जिसके जरिए आप ऑनलाइन जुड़ सकेंगे.

CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?

केजरीवाल ने कहा कि आप अगले दिन सुबह 11:30 बजे के बाद किसी भी समय उस लिंक पर क्लिक करके हमसे ऑनलाइन जुड़ सकते हैं. हम विशेषज्ञों, प्रभावित लोगों और इस मुद्दे में रुचि रखने वाले किसी भी व्यक्ति को एक ही मंच पर लाने की उम्मीद करते हैं. हम सभी को बोलने का मौका देंगे और सरकार को E20 पॉलिसी वापस लेने के लिए मजबूर करने की भविष्य की रणनीति तय करेंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *