- निकाय चुनाव में साथ आने की हो सकती है रणनीति.
हरियाणा की राजनीति में एक नया सियासी समीकरण देखने को मिल सकता है. जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने एक ट्वीट कर इसके संकेत दिए हैं. इस ट्वीट में दिग्विजय आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं और उन्हें फूलों का गुलदस्ता देते हुए नजर आ रहे हैं. इस ट्वीट में दिग्विजय ने वर्तमान सरकार पर तीखा प्रहार भी किया है.
तस्वीर के साथ दिग्विजय ने लिखा, ‘आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक AAP श्री अरविंद केजरीवाल जी से देर शाम उनके निवास स्थान पर मुलाकात हुई। हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते जंगलराज पर गंभीर चर्चा हुई.’ इस ट्वीट पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियायें भी देखने को मिल रही है. इस तस्वीर को देखते ही JJP और AAP के बीच संभावित गठबंधन की अटकलें तेज हो गईं हैं.
आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक AAP श्री अरविंद केजरीवाल जी से देर शाम उनके निवास स्थान पर मुलाकात हुई। हरियाणा में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते जंगलराज पर गंभीर चर्चा हुई। @ArvindKejriwal @AamAadmiParty pic.twitter.com/jX9QRFEvjg
— Digvijay Chautala (@DVJChautala) April 23, 2026
भूुपेंद्र सिंह हुड्डा के ‘पब्लिक मीटिंग’ वाले बयान पर कुमारी सैलजा बोलीं- ‘यह उनकी…’
क्या यह दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन के संकेत हैं?
दिग्विजय JJP के अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के बेटे हैं और पार्टी के मजबूत युवा चेहरा माने जाते हैं. दिग्विजय पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. ऐसे में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा हैं. राजनीतिक इतिहास और हाल के घटनाक्रमों को देखें तो इस संभावना को पूरी तरह खारिज भी नहीं किया जा सकता है. साल 2019 के बाद से ही अक्सर दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक संवाद और संभावित गठबंधन की चर्चाएं होती ररहीं हैं.
साल 2019 के जिंद उपचुनाव में भी AAP ने JJP के सामने अपना उम्मीदवार न उतारकर अपना अप्रत्यक्ष समर्थन दिया था. उस समय मैदान में JJP से दिग्विजय थे, लेकिन बीजेपी उम्मीदवार कृष्णा लाल को जीत मिली थी. हालांकि, 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों ने साफ कर दिया था कि दोनों ही स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के पक्ष में हैं. अब एक बार फिर से दोनों पार्टियों के नेताओं की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं क्योंकि पिछले कुछ समय से दोनों ही पार्टियां संगठनात्मक चुनौतियों का सामना कर रही हैं. ऐसे में दोनों दल राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ मजबूती से एक साथ नया मोर्चा खोल सकते हैं.
जल्द ही हरियाणा में नगर निकाय चुनाव भी होने हैं और उससे पहले दिग्विजय सिंह और केजरीवाल की गलबहियों को अनदेखा नहीं किया जा सकता है. अगर ये दोनों दल इस चुनाव में साथ आते हैं तो नगर निकाय चुनाव इस नए गठबंधन के लिए एक टेस्ट साबित हो सकता है. ये भी हो सकता है कि JJP और AAP 2024 की तरह औपचारिक गठबंधन से दूरी बनाएं, लेकिन जमीनी स्तर पर एक-दूसरे को नुकसान न पहुंचाने की रणनीति पर काम करें. हालांकि, दोनों दलों की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीति में हर मुलाकात के सियासी मायने होते हैं.
हरियाणा नगर निगम चुनाव के लिए तैयारी BJP, चेयरमैन और पार्षद उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट
Input By : महिमा पांडेय
