Headlines

Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद


Two Essential Health Helpline Numbers In India: अगर आपको इलाज से जुड़ी जानकारी चाहिए, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेना है या किसी योजना से जुड़ी परेशानी का समाधान चाहिए, तो कुछ हेल्पलाइन नंबर आपके काम आ सकते हैं. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना यानी AB-PMJAY से जुड़ी जानकारी के लिए 14555 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, राज्यों में स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी और मेडिकल सलाह के लिए 104 हेल्पलाइन भी उपलब्ध है.

14555 पर मिलेगी आयुष्मान योजना से जुड़ी जानकारी

14555 भारत सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का ऑफिसियल टोल-फ्री नेशनल हेल्पलाइन नंबर है. यह 24 घंटे और सातों दिन काम करने वाली कॉल सेंटर सेवा है. मोबाइल या लैंडलाइन से इस नंबर पर कॉल करके आयुष्मान योजना से जुड़ी जरूरी जानकारी ली जा सकती है. अगर आपको यह पता नहीं है कि आप या आपके परिवार के सदस्य आयुष्मान योजना के तहत इलाज के लिए पात्र हैं या नहीं, तो 14555 पर इसकी जानकारी ली जा सकती है. इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है.

नजदीकी अस्पताल की भी मिल सकती है जानकारी

आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराने के लिए अस्पताल से जुड़ी जानकारी भी इस हेल्पलाइन के जरिए ली जा सकती है. 14555 पर कॉल करके नजदीकी सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पताल के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है, जहां योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकती है. अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा कि आयुष्मान कार्ड का इस्तेमाल कहां किया जा सकता है या आपके आसपास कौन सा अस्पताल योजना से जुड़ा हुआ है, तो हेल्पलाइन पर मौजूद कर्मचारी इस बारे में जानकारी दे सकते हैं.

आयुष्मान कार्ड में दिक्कत हो तो यहां करें कॉल

आयुष्मान कार्ड बनवाने, डाउनलोड करने या उससे जुड़ी किसी परेशानी की स्थिति में भी 14555 पर संपर्क किया जा सकता है. अगर कार्ड काम नहीं कर रहा है या योजना का लाभ लेने में कोई समस्या आ रही है, तो हेल्पलाइन से सहायता ली जा सकती है. इतना ही नहीं, अगर किसी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत इलाज देने से मना किया जाता है या मरीज से कैश में पैसे मांगे जाते हैं, तो इसकी शिकायत भी हेल्पलाइन के जरिए दर्ज कराई जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: Seasonal Health Tips: मौसम बदलते ही क्यों हो जाते हैं बीमार? नोट करें बचाव के 5 आसान टिप्स

1800-111-565 भी है वैकल्पिक नंबर

अगर किसी वजह से 14555 शॉर्टकोड नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी सहायता के लिए 1800-111-565 पर भी कॉल किया जा सकता है. यह वैकल्पिक टोल-फ्री नंबर है. आयुष्मान योजना से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक PMJAY Beneficiary Portal का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन अगर आपको किसी कर्मचारी से सीधे जानकारी लेनी है, तो हेल्पलाइन पर कॉल करके सहायता प्राप्त की जा सकती है.

 राज्यों में 104 हेल्पलाइन से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

इसके अलावा राज्यों में 104 हेल्पलाइन भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और मेडिकल सलाह के लिए इस्तेमाल की जाती है. यह हेल्पलाइन राज्य के स्वास्थ्य विभाग और National Health Mission से जुड़ी सेवाओं के तहत संचालित हो सकती है. 104 नंबर के जरिए आम लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी, मेडिकल सलाह और जरूरी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है. 

Health Helpline Number: फ्री इलाज और सस्ती दवा चाहिए? इन 2 नंबरों से तुरंत मिलेगी मदद

104 हेल्पलाइन पर क्या मिलती है मदद?

104 हेल्पलाइन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी और मेडिकल मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है. कई जगहों पर यह सेवा 24 घंटे, सातों दिन और पूरे साल उपलब्ध रहती है. हालांकि, इसकी उपलब्धता और सेवाएं राज्य के हिसाब से अलग हो सकती हैं. इसलिए अगर आपके राज्य में 104 हेल्पलाइन की सुविधा उपलब्ध है, तो स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी या मेडिकल सलाह के लिए इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. इस सेवा के जरिए संबंधित स्वास्थ्य सुविधा के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है.

इसे भी पढ़ें- Nana Patekar Death: 56 की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना, फिर कैसे हुए थे फिट?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *