Headlines

INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- ‘जो कुछ भी बचा है…’


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में INDIA गठबंधन के विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया सामने आई है. सीएम योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि अगर वे ऐसा ही करते रहे, तो उनके पास जो कुछ भी बचा है वह भी उन्हें गंवाना पड़ेगा.

सीएम योगी ने कहा वे अराजकता फैलाकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं. वे देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भी सवाल उठाने की कोशिश कर रहे हैं. हैरानी की बात है कि अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो यह उनकी काबिलियत होती है. लेकिन अगर वे हारते हैं, तो वे EVM, EC को दोष देते हैं. ऐसा व्यवहार कांग्रेस की मंशा का हिस्सा बन गया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अपना भ्रष्ट व्यवहार और अविश्वास पैदा करने वाला नेतृत्व बदलना चाहिए. उन्हें भारत में अराजकता नहीं फैलानी चाहिए और न ही भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की कोशिश करनी चाहिए. लोग इस अराजकता को स्वीकार नहीं करेंगे, वे इसे लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर वे ऐसा ही करते रहे, तो उनके पास जो कुछ भी बचा है, वह भी उन्हें गंवाना पड़ेगा.

बता दें कि इंडिया गठबंधन के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के आरोप में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की है. इसी को लेकर वह आज दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे.

दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट बंद

वहीं दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश और निकास बंद रहेंगे. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने सुरक्षा कारणों से जनपथ, मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक और पटेल चौक मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा बंद रहेगी.

यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *