Headlines

Indigo flight Power Failure Viral Video : बीच हवा इंडिगो की बत्ती गुल! बिना AC बेहाल हुए पैसेंजर्स; फ्लाइट के अंदर का वीडियो वायरल


Indigo Flight Power Failure Viral Video : वडोदरा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E657 में हाल ही में  एक तकनीकी समस्या के कारण पैसेंजर्स के लिए परेशानी पैदा हो गई. फ्लाइट केबिन में अचानक बिजली चली गई, एयर कंडीशनिंग बंद हो गई और वेंटिलेशन भी काम नहीं कर रहा था. लगभग 30 मिनट तक पैसेंजर्स को अंधेरे और गर्मी में फंसे रहना पड़ा. यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फ्लाइट के अंदर का वीडियो भी सामने आया. 

क्या है पूरा मामला 

इंडिगो की फ्लाइट 6E657 शाम के समय वडोदरा से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी. जैसे ही विमान रनवे पर तैयार हो रहा था, अचानक तकनीकी खराबी के कारण केबिन में लाइट चली गई और एयर कंडीशनिंग बंद हो गई. इससे विमान के अंदर तापमान बढ़ गया और पैसेंजर बेहाल हो गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि पैसेंजर्स ने अखबार, फाइल और उपलब्ध कागज से खुद को हवा देने की कोशिश की, कुछ लोग सीटों पर खड़े थे, तो कुछ आपस में बात करते हुए यह समझने की कोशिश कर रहे थे कि समस्या कैसे हुई. 

पैसेंजर्स ने शेयर किया एक्सपीरियंस

पैसेंजर्स ने बताया कि केबिन में लगभग 30 मिनट तक रोशनी और वेंटिलेशन दोनों नहीं थे. गर्मी और अंधेरे के कारण पैसेंजर्स में तनाव दिख रहा था. कई पैसेंजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी शेयर की, उन्होंने बताया कि परिस्थितियां इतनी मुश्किल थीं कि कुछ लोग खुद को ठंडा करने के लिए हाथ-पैर हिला रहे थे और उपलब्ध कागज से हवा फेंक रहे थे. 

यह भी पढ़ें – ‘अरे वाइड दे भाई’ Dhoni की वाइफ साक्षी ने मैदान में खड़े अंपायर को सिखाई अंपायरिंग, मजेदार वीडियो वायरल

 वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने इंडिगो की इस घटना पर चिंता जताई और इसे एयरलाइन के लिए शर्मनाक बताया. कुछ ने लिखा कि ऐसी स्थिति में पैसेंजर्स की सुरक्षा के सवाल उठते हैं. वहीं, कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा, भाई बैठ जाओ, आ जाएगी. 

यह भी पढ़ें – फोटो खिंचवाने आया बच्चा तो भड़क गए Riyan Parag? इस तरह किया नन्हें फैन को साइड, वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *