Headlines

IPL 2026: अभिषेक शर्मा को पछाड़ बन जाएंगे ऑरेंज कैप के हकदार, जानिए वैभव कितने रन से हैं पीछे


IPL 2026 RR VS DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली केपिटल्स के बीच होना है. इस मुकाबले में फैंस की नजर 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव पर टिकी है. आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज रन बनाने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं.

उन्होंने आईपीएल 2026 में अबतक सिर्फ 167 गेंदों में 400 रन पूरे कर लिए हैं और सबसे तेज रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. राजस्थान की तरफ से खेलने वाले वैभव अपनी बल्लेबाजी के लिए खूब चर्चा में रहे हैं. ऐसे में अगर आज वैभव ने सिर्फ 26 रन भी बना लिए तो वे अभिषेक शर्मा से आगे निकल जाएंगे. 

वैभव ने अपनी टीम को इस सीजन में लगातार धुआंधार शुरुआत दिलाने का काम किया है. यही कारण है कि फैंस वैभव की बल्लेबाजी को देखने के लिए इंतजार करते हैं. 

सिर्फ 26 रन और ऑरेंज कैप वैभव के नाम

अब राजस्थान का मुकाबला दिल्ली से होने जा रहा है. ऐसे में देखना यह है कि वैभव किस तरह दिल्ली केपिटल्स के छक्के छुड़ाते हैं. यह मुकाबला राजस्थान के होमग्राउन्ड जयपुर में खेला जाएगा. इस मैच में अगर वैभव सूर्यवंशी ने 26 रन बना लिए तो वे अभिषेक शर्मा को पछाड़ते हुए ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लेंगे.

यह भी पढ़ें- IPL 2026: गुजरात की हार के बाद बदल गए सारे समीकरण, इस खिलाड़ी के पास है अब पर्पल कैप, नाम जानकर चौंक जाएंगे

फिलहाल वैभव आईपीएल में रन बनाने के मुकाबले में तीसरे नंबर पर हैं. वैभव ने अबतक खेले गए 9 मैचों में 400 रन बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक बनाया है. वैभव इस सीजन 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- IPL Orange and Purple Cap: ऑरेंज कैप की दौड़ में शुभमन गिल से आगे हैं विराट कोहली, जानिए किसके पास है पर्पल कैप

ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा सबसे ऊपर

आईपीएल में रन बनाने के मामले में अभी अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर हैं. अभिषेक सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपनी टीम के लिए 9 मैचों में 425 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 हाफ सेंचुरी और 1 सेंचुरी भी लगाई है. आर आश्विन के मुताबिक अभिषेक शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं जो आगे चलकर भारत के भविष्य बन सकते हैं, वे अभी ऑरेंज कैप होल्डर हैं. इस लिस्ट दूसरा नाम  हेनरिक क्लासेन का हैं जिन्होंने 414 रन बनाए हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *