Headlines

IPL 2026 MS Dhoni: बल्लेबाज नहीं, गेंदबाज के तौर पर खेलेंगे एमएस धोनी? बॉलिंग करते हुए वीडियो वायरल


IPL 2026 टूर्नामेंट में 50 से अधिक मैच खेले जा चुके हैं, लीग स्टेज समाप्त होने में लगभग दो सप्ताह का समय बचा है. चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेऑफ में जाने पर सवालिया चिन्ह लगे हैं. मगर अब तक एमएस धोनी का कोई अता-पता नहीं है. लीग स्टेज में CSK के सिर्फ 4 मैच बचे हैं और ‘येलो आर्मी’ अब भी धोनी को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही है. चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 10 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा. उससे पहले एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एमएस धोनी को अभ्यास करते देखा गया है.

धोनी ने की बॉलिंग

एमएस धोनी को पिछले दिनों बल्लेबाजी और कुछ मौकों पर विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देखा गया है. अब उन्हें गेंदबाजी का अभ्यास करते देखा गया है. उन्होंने छोटे रन-अप के साथ स्पिन गेंदबाजी की और उनके चेहरे पर स्माइल भी देखने को मिली. रिपोर्ट्स की मानें तेजी से ना भाग पाना, उनके लिए एक बड़ी समस्या बनी रही है. यह एक मुख्य कारण है कि धोनी अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेले हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने कहा था कि धोनी पर अपडेट देना उनकी समझ से परे है. उन्होंने यह अपडेट जरूर दिया कि धोनी की वापसी को लेकर अभी तक कोई तारीख तय नहीं की गई है. खैर CSK की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया था.

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या पर आया नया अपडेट, जानें RCB के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं?

चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हाल

चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन की शुरुआत लगातार 3 हार के साथ की थी, लेकिन वह पिछले 7 मुकाबलों में पांच जीत दर्ज कर चुकी है. CSK अभी पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर विराजमान है. अगर चेन्नई अगले 4 में से तीन मैच जीत जाती है तो उसकी प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, वाइफ ने बेटी को दिया जन्म





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *