Headlines

Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, ‘इरुमुडी’ देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- ‘ब्लॉकबस्टर’


तेलुगु सिनेमा के शानदार एक्टर रवि तेजा इन दिनों फिल्म ‘इरुमुडी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म का निर्देशन शिवा निर्वाणा ने किया है. इसके पहले दोनों की जोड़ी साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘कुशी’ और ‘भरथा महाशयुलकु विज्ञाप्ति’ (2026)  में काम करते हुए नजर आए थे. ऐसे में अब इनकी जोड़ी एक और हिट देने के लिए तैयार है. फिल्म ‘इरुमुडी’ सिनेमाघरों में आते ही छा गई है. फैंस इसे देखने के बाद क्रेजी हो गए हैं. चलिए बताते हैं सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर कैसा रिएक्शन दिया है.

रवि तेजा ने दी बेस्ट परफॉर्मेंस

रवि तेजा को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में दशकों से उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. लेकिन पिछले कुछ समय से एक्टर की फिल्में खास परफॉर्म नहीं कर पा रही थीं लेकिन अब जब फिल्म ‘इरुमुडी’ को रिलीज किया गया तो इससे लोगों और मेकर्स को भी काफी उम्मीदें हो गईं. एक यूजर ने लिखा, ‘रवि तेजा का दमदार कमबैक, उन्होंने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी है. इसे 5 में से 3.5 रेटिंग दी गई है.’

यह भी पढ़ें: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट

रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ को लेकर एक यूजर ने लिखा, ‘रवि तेजा ने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दी. ये उनकी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है.’ इसके साथ ही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रवि तेजा का शानदार अभिनय, लगभग एक दशक के बाद. फिल्म का फर्स्ट हाफ औसत से अच्छा है और दूसरा हाफ ठीक-ठाक रहा. छोटी बच्ची वाले हिस्से काफी बेहतरीन हैं. सेकंड हाफ में आए ट्विस्ट भी कमाल के हैं. इसमें ब्लॉकबस्टर बनने का दम है. लेकिन कुछ सीन और बेहतर हो सकते थे. इमोशनली ये फिल्म काफी असरदार है. इसे 5 में से 3.25 रेटिंग दे सकते हैं. इरुमुडी.’

  
‘इरुमुडी’ को यूजर ने बताया ब्लॉकबस्टर

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर रवि तेजा की फिल्म ‘इरुमुडी’ को यूजर ने रिलीज के पहले ही दिन ब्लॉकबस्टर बता दिया. एक्स यूजर ने लिखा, ‘ब्लॉकबस्टर फिल्म. रवि तेजा ने स्क्रीन पर कमाल की प्रजेंस दी है. इसने हमें रुला दिया.’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फिल्म का सेकंड हाफ शिवा निर्वाना मे कमाल का दिखाया है, जिसने भी कास्टिंग की है, मुझे गुस्सा आ गया और डर लगा. फिल्म में शानदार कास्टिंग है.’

 

यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, ‘आवारापन 2’ बनी टर्निंग पॉइंट

दर्शकों की फाइनल वर्डिक्ट

कुल मिलाकर अगर बात की जाए कि लोगों को फिल्म ‘इरुमुडी’ कैसी लगी है? तो इसे मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म दर्शकों को पसंद आई है. ये उन लोगों को पसंद आई है, जो लोग सामाजिक रूप से अहम कहानी की तलाश में थे. बहुत से यूजर्स ने इसे ब्लॉकबस्टर कह दिया. खैर ये तो आने वाले दिनों पर निर्भर करेगा कि फिल्म को दर्शकों से कैसा रिस्पांस मिलता है और आने वाले दिनों में ये और कितनी कमाई करती है. फिल्म कमर्शियली हिट हो या ना हो लेकिन दर्शकों रवि तेजा की परफॉर्मेंस ने दीवाना बना दिया है.

‘इरुमुडी’ के बारे में

बहरहाल, तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ के बारे में बात की जाए तो इसमें एक छोटी बच्ची की कहानी देखने के लिए मिलती है. इसकी कहानी रवि तेजा और छोटी बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म का निर्देशक शिवा निर्वाणा ने किया है. इसका निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया गया है. इसमें रवि तेजा के अपोजिट एक्ट्रेस प्रिया भवानी शंकर लीड रोल में हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *