Headlines

Jaipur School Timings: सूरज की तपिश से जयपुर में भी बदला स्कूलों का शेड्यूल, जारी की गई नई गाइडलाइन


देश के कई हिस्सों की तरह राजस्थान में भी गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके चलते मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में जयपुर के जिला कलेक्टर ने स्कूलों की टाइमिंग बदलने का आदेश जारी कर दिया, जिससे बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके. आइए जानते हैं कि जयपुर में स्कूलों की टाइमिंग क्या रहेगी? 

जिला कलेक्टर ने दिया यह आदेश

जयपुर के जिला कलेक्टर संदेश नायक ने मौसम विभाग की ओर से जारी हीट वेव के अलर्ट को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव कर दिया है. उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल की टाइमिंग सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी. यह आदेश सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूलों के लिए जारी किया गया है. अगर कोई स्कूल इस आदेश को मानने से इनकार करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

राजस्थान में लगातार बढ़ रही गर्मी

गौरतलब है कि राजस्थान में गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (IMD) के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान लगातार 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 4 से 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. इससे अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. विशेष रूप से उत्तरी राजस्थान में 23 से 25 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर हीट वेव (लू) चलने की चेतावनी जारी की गई है.

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

डॉक्टरों के मुताबिक, दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप काफी ज्यादा तेज होती है. उस वक्त धूप में जाने से बचना चाहिए. अगर जाना जरूरी है तो अपने साथ छतरी जरूर लेकर जाएं, जिससे धूप से बचाव हो सके. इसके अलावा थोड़ी-थोड़ी देर में नींबू पानी, नारियल पानी या ओआरएस आदि लेते रहें, जिससे डिहाइड्रेशन न हो. साथ ही, सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें. 

यह भी पढ़ें: तपती धूप ने रोकी स्कूल की घंटी, लखनऊ समेत कई राज्यों में समर वेकेशन का ऐलान

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *