Headlines

JCB के सबसे ज्यादा बिकने वाले बुलडोजर की क्या है कीमत? जानिए दिल्ली में कितने का मिलेगा


सड़क निर्माण, बिल्डिंग प्रोजेक्ट, खेती-किसानी और कई तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों में JCB की मांग लगातार बढ़ रही है. पहले जहां सिर्फ बड़ी कंपनियां ही ऐसी मशीनें खरीदती थीं, वहीं अब कई लोग खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए JCB खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. हालांकि इसकी कीमत काफी ज्यादा होती है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे फुल पेमेंट देकर खरीदने की बजाय बैंक लोन और EMI के जरिए लेना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में जेसीबी के सबसे पॉपुलर बुलडोजर की क्या कीमत है? 

कितनी है दिल्ली में JCB बुलडोजर की कीमत?

जेसीबी के सबसे पॉपुलर बुलडोजर 3DX की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत करीब 35 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि ऑन-रोड कीमत रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस और दूसरे चार्जेस को जोड़ने के बाद यह लगभग 39 से 40 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. इतनी बड़ी रकम एक साथ देना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, इसलिए बैंक और फाइनेंस कंपनियां इस मशीन पर लोन की सुविधा भी देती हैं.

JCB 3DX केवल खुदाई करने वाली मशीन नहीं है, बल्कि यह कई तरह के काम एक साथ कर सकती है. मशीन के आगे की तरफ लोडर बकेट और पीछे की तरफ बैकहो अटैचमेंट दिया जाता है. इसकी मदद से मिट्टी की खुदाई, मलबा हटाना, ट्रेंच बनाना, निर्माण सामग्री उठाना और सड़क निर्माण जैसे कई काम आसानी से किए जा सकते हैं. यही वजह है कि सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के प्रोजेक्ट्स में इस मशीन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है.

कैसी है परफॉर्मेंस?

परफॉर्मेंस की बात करें तो JCB 3DX में दमदार डीजल इंजन मिलता है, जो भारी काम के दौरान भी अच्छा प्रदर्शन करता है. इसका मजबूत हाइड्रोलिक सिस्टम तेजी से खुदाई और लोडिंग का काम करने में मदद करता है. वहीं ऑपरेटर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका केबिन भी आरामदायक बनाया गया है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी थकान कम महसूस होती है.

अगर सही तरीके से इसका यूज किया जाए और लगातार काम मिलता रहे तो JCB 3DX कई लोगों के लिए कमाई का अच्छा साधन बन सकती है. हालांकि मशीन खरीदने से पहले आप अपने बजट का ध्यान भी रखें. अगर EMI पर बुलडोजर खरीदते हैं तो सारी डिटेल्स पहले ही जान लें.  इससे भविष्य में किसी तरह की आर्थिक परेशानी से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:-

कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *