J&K Bank Recruitment 2026: जम्मू और कश्मीर बैंक लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और बैंकिंग एसोसिएट (क्लर्क) के कुल 1397 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के स्थायी निवासियों के लिए आयोजित की जा रही है. ऐसे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख के स्थायी निवासी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाकर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जम्मू-कश्मीर बैंक में भर्ती के लिए आवेदन आज यानी 7 नवंबर से शुरू हो गए हैं.
जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कितने पद?
जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में इस भर्ती ड्राइव के तहत कुल 1397 पदों को भरा जाना है. इन पदों को 2 कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें जम्मू और कश्मीर यूटी में कुल 1356 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें बैंक एसोसिएट (क्लर्क) के 1033 पद और प्रोबेशनरी ऑफिसर के 323 पद हैं. वहीं दूसरी और लद्दाख के यूटी के लिए कुल 41 पद आरक्षित है. इसमें बैंक एसोसिएट (क्लर्क) के 21 पद और प्रोबेशनरी ऑफिसर के 20 पद शामिल हैं.
जम्मू कश्मीर बैंकिंग भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीख
- नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 6 नवंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 7 नवंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख- 26 नवंबर 2026
- परीक्षा की तारीख- आईबीपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के लिए परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.
भर्ती के लिए जरूरी योग्यताएं
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के डिग्री होनी अनिवार्य है. वहीं आवेदक का संबंधित केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर या लद्दाख का डोमिसाइल होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार केवल अपने डोमिसाइल वाले क्षेत्र की सीटों के लिए ही आवेदन कर सकते हैं. वही आयु सीमा के बात करें, तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. वहीं लद्दाख क्षेत्र में पीओ पदों के लिए भी विशेष छूट शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-NEET PG Counselling: NEET PG काउंसलिंग शेड्यूल में हुआ बदलाव, जानें अब कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
सैलरी और सर्विस बॉन्ड
बैंक एसोसिएट (क्लर्क) के पदों पर शुरुआती बेसिक सैलरी 24,050 रुपये प्रतिमाह होगी. वहीं चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने की अवधि के लिए एक साल का सर्विस बॉन्ड भरना होगा. दूसरी ओर प्रोफेशनल ऑफिसर की शुरुआती बेसिक सैलरी 48,480 रुपये प्रतिमाह होगी. वहीं चयनित उम्मीदवारों को 2 साल की अवधि के लिए 2 लाख का सर्विस बॉन्ड भरना होगा और कम से कम 5 साल आवंटित जोन में सेवा देनी होगी.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जम्मू कश्मीर बैंक की आधिकारिक वेबसाइट jkb.bank.in पर जाएं.
- अब अपनी पोस्ट और डोमिसाइल के अनुसार संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें और प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें.
- अब अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल की जानकारी भरें.
- इसके बाद आवेदन फार्म में मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अब अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन फीस का आवेदन करें.
- लास्ट में फॉर्म को एक बार फिर अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें.
ये भी पढ़ें-BSF SI Recruitment 2026: BSF में सब इंस्पेक्टर की नौकरी, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी, जानें पदों का ब्यौरा
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
