सैफ अली खान अब फिल्म ‘कर्तव्य’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सैफ अली खान इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं. वो इसमें फैमिली और केस इंवेस्टिगेशन के बीच उलझे नजर आ रहे हैं. फिल्म में सैफ अली खान का परिवार और काम के बीच का स्ट्रगल देखने को मिल रहा है.
कैसा है ‘कर्तव्य’ ट्रेलर?
फिल्म का ट्रेलर बहुत शानदार है. सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर के रोल में परफेक्ट दिख रहे हैं. वो कैरेक्टर में पूरी तरह घुसे नजर आ रहे हैं. ट्रेलर की शुरुआत सैफ अली खान के डायलॉग ‘धर्म करते हैं तो कर्म छूटता है, कर्म करते हैं धर्म छूटता है. कर्तव्य तक तो बात ही नहीं पहुंचती है.’ सैफ के कैरेक्टर का नाम पवन है. फिल्म में दिखाया गया कि उनकी निगरानी में एक पत्रकार को गोली लग जाती है. इसके बाद उन्हें कड़ी जांच का सामना करना पड़ रहा है. इसी के साथ उनकी पर्सनल लाइफ में भी बवाल में मचा है. उनके भाई से जुड़े एक विवाद के कारण परिवार खतरे में पड़ जाता है. सैफ अली खान पूरे ट्रेलर में छा गए हैं.
ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 OTT Release Date: ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने? कोर्ट केस से मिला हिंट
इस फिल्म में रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, मनीष चौधरी और सौरभ द्विवेदी जैसे स्टार्स अहम रोल में हैं. रसिका फिल्म में सैफ अली खान की पत्नी के रोल में हैं. इसे रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है.
ये भी पढ़ें- मुश्किल वक्त से गुजर रहीं सेलिना जेटली, बेटे की कब्र पर गई एक्ट्रेस, फूट-फूटकर रोईं
फिल्म में अपने कैरेक्टर के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा था, ‘पवन खुद से जूझ रहा होता है. कर्तव्य की जिस बात ने मुझे अपनी ओर खींचा वो ये कि कोई आसान जवाब नहीं देता. ये आपको सोचने पर मजबूर कर देती है कि जब भी किसी च्वॉइस की वजह से आपको कोई पर्सनल कीमत चुकानी पड़े, तो आप क्या करेंगे.’
कब और कहां देख पाएंगे ‘कर्तव्य’?
‘कर्तव्य’ को आप 15 मई से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे.
