Headlines

Kashi Vishwanath Temple: CM योगी के निर्देश पर बदली व्यवस्था, स्थानीय श्रद्धालुओं को मिलेगी ये सुविधा


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन को वाराणसी के निवासियों की सुविधा के लिए एक अलग दर्शन मार्ग बनाने का निर्देश दिया. उप जिलाधिकारी और मंदिर के अधिकारी शंभू शरण ने बताया कि बुधवार को वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद नयी व्यवस्था की घोषणा की गई है.

उन्होंने बताया कि मंदिर ट्रस्ट ने स्थानीय श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 2024 में ‘काशी द्वार’ (गेट संख्या 4 ब) से प्रवेश की व्यवस्था की थी. एसडीएम शंभू शरण ने बताया कि पहले की व्यवस्था के तहत वाराणसी के निवासी सुबह चार से पांच बजे के बीच और फिर शाम चार से पांच बजे के बीच वैध पहचान पत्र दिखाकर मंदिर के गेट से प्रवेश कर सकते थे. उन्होंने कहा, ”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद, मंदिर प्रशासन ने स्थानीय निवासियों के लिए प्रवेश समय को पूरे दिन के लिए बढ़ाने का फैसला किया है.”

सुबह 4:15 बजे से 10: 45 तक खुलेंगे गेट 

उप जिलाधिकारी ने बताया कि संशोधित प्रणाली के तहत वाराणसी के निवासियों को वैध पहचान दिखाने के बाद सुबह चार बजकर 15 मिनट से रात 10 बजकर 45 बजे तक काशी द्वार (गेट संख्या 4 ब) के माध्यम से मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी.हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा प्रमुख त्योहारों और महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों पर उपलब्ध नहीं होगी, जब मंदिर में असाधारण रूप से भारी भीड़ होती है.

यह भी पढ़ें: वकील इंद्रदेव सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, नोएडा कमिश्नर के पिता के कातिलों को उम्रकैद की सजा

भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा 

शंभू शरण ने कहा कि संशोधित व्यवस्था का उद्देश्य देश के सबसे अधिक देखे जाने वाले तीर्थस्थलों में से एक में भीड़ प्रबंधन को सुचारू बनाए रखते हुए स्थानीय भक्तों के लिए अधिक सुविधा सुनिश्चित करना है. 

इसके बाद माना जा रहा है मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा. इसके साथ ही प्रबंधन पर भी दबाब कम होगा. साथ ही श्रद्धालुओं को आराम से दर्शन करने का भी समय मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *