Headlines

KYC के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, RBI ने जारी किया अलर्ट


Fake KYC Message: आज के समय में ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए-नए तारीकी अपना रहे हैं. इसमें सबसे आम तरीका फर्जी KYC अपडेट के नाम पर लोगों को मैसेज भेजकर अपने जाल में फंसाते हैं. ऐसे में अगर आपको भी हाल के दिनों में KYC अपडेट के नाम पर बैंक अकाउंट बंद होने की चेतावनी वाला SMS या व्हाट्सऐप मैसेज आया है, तो अलर्ट हो जाइए. 

दरअसल, इन दिनों साइबर ठग फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को अपनी झांसे में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. मैसेज में एक लिंक भेजकर यह दावा किया जाता है कि अगर आपने तुरंत KYC नहीं किया तो बैंक खाता बंद कर दिया जाएगा. ऐसे मैसेज देखकर ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और बिना सोचे-समझे लिंक पर क्लिक कर देते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.

क्या है KYC अपडेट स्कैम?

सबसे पहले साइबर ठग नकली KYC अपडेट करवाने का SMS या व्हाट्सऐप मैसेज भेजते हैं. मैसेज में तुरंत KYC अपडेट करने का दावा किया जाता है कि तय समय में KYC नहीं करने परआपका बैंक खाता बंद हो जाएगा. ऐसे में अक्सर लोग घबराहट के कारण दिए गए लिंक पर क्लिक कर देते हैं और ठगों के जाल में फंस जाते हैं. जिसके बाद ठग बैंकिंग जानकारी हासिल कर खाते से पैसे निकाल लेते हैं.

महंगे गिफ्ट पर भी लग सकता है टैक्स, ITR भरने से पहले जानें नियम

फर्जी लिंक पर क्लिक करने से क्या हो सकता है?

  • फर्जी लिंक के जरिए आपको नकली बैंक वेबसाइट पर भेजा जा सकता है.
  • वहां KYC के नाम पर बैंक खाता नंबर, OTP, PIN या पासवर्ड मांगा जा सकता है.
  • यह जानकारी मिलते ही साइबर अपराधी आपके खाते से पैसे निकाल सकते हैं.
  • ऐसे में आपकी एक छोटी-सी गलती से बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है.

RBI ने बताए ठगी से बचने के आसान तरीके

  • रुकें: अगर कोई मैसेज के जरिए आपको तुरंत कार्रवाई करने का दबाव बना रहा है, तो पहले शांत रहें और जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं.
  • सोचें: बैंक कभी भी KYC अपडेट करने के लिए SMS या व्हाट्सऐप मैसेज पर लिंक भेजकर जानकारी नहीं मांगते. ऐसे में किसी भी सूचना की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या शाखा से ही करें.
  • सावधानी बरतें: किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और OTP, PIN, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ शेयर न करें.

ऐसे मैसेज मिलने पर क्या करें?

  • किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें.
  • मैसेज की जानकारी सीधे अपने बैंक से जांचें.
  • अगर किसी लिंक पर गलती से क्लिक कर दिया है, तो तुरंत बैंक को सूचना दें.
  • वहीं जरूरत पड़ने पर साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं.

डिलीट हो गया है गैस बुकिंग DAC कोड? जानें इसे रिकवर करने का तरीका



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *